शी चिनफिंग और बांग्लादेश व म्यांमार के नेताओं के बीच फोन बातचीत

म्यांमार के राष्ट्रपति विन मिन्त से फोन बातचीत में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन में कोविड-19 के प्रकोप के बाद म्यांमार सरकार और समाज के विभिन्न तबकों के लोगों ने सहायता दी। हाल में म्यांमार में महामारी की स्थिति पर भी चीन नजर रखता है। चीन ने म्यांमार को कुछ महामारी विरोधी सामग्री दी है और कुछ चिकित्सक दलों को भी म्यांमार भेजा है। चीन म्यांमार की मांग पर उसे हरसंभव मदद देगा। चीन म्यांमार समेत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ डब्ल्यूएचओ की नेतृत्व भूमिका का समर्थन करता है, अंतर्राष्ट्रीय न्यायता और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नियमों की दृढ़ रक्षा करता है। इस साल चीन-म्यांमार के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। दोनों देशों को महामारी की रोकथाम के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों के आदान प्रदान व सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए, सीमांत क्षेत्र की शांति की रक्षा करनी चाहिए और महामारी रोकथाम कार्य और पुनःउत्पादन को आगे बढ़ाना चाहिए।
बातचीत में विन मिन्त ने कहा कि म्यांमार चीन द्वारा डब्ल्यूएचओ और म्यांमार समेत अन्य देशों के कोविड-19 के मुकाबले में दिये गये समर्थन व मदद की प्रशंसा करता है। महामारी के सामने विभिन्न देशों को सहयोग को मजबूत कर अंतर्राष्ट्रीय न्यायता की रक्षा करनी चाहिए और हरेक देश के विकास अधिकार की रक्षा करनी चाहिए। म्यांमार चीन के साथ द्विपक्षीय मैत्री और सहयोग को गहरा कर तमाम सामरिक सहयोग साझेदारी संबंधों को निरंतर आगे विकसित करेगा।
(श्याओयांग)