चीन में 30वां राष्ट्रीय विकलांगता सहायता दिवस मनाया गया

2020-05-18 16:45:42
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/5

17 मई को चीन का 30वां राष्ट्रीय विकलांगता सहायता दिवस मनाने के लिये अनेक गतिविधियां आयोजित हुईं। अब चीन में आठ करोड़ विकलांग लोग रहते हैं जो भी अपना सुखमय जीवन बिता रहे हैं।

चीनी विकलांग महासंघ के अनुसार वर्ष 2020 में चीन के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार विकलांग लोगों की संख्या 85.52 लाख तक जा पहुंची है। उनमें कुछ लोग कूरियर का काम भी कर रहे हैं। कूरियर कर्मी क्वो वेई को सुनने में कुछ समस्याएं हैं। आम लोगों की तुलना में उसे कई गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। पर ग्राहक भी उसे अधिक सम्मान और प्रोत्साहन देते हैं।

उधर, इधर के वर्षों में चीनी विकलांग खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2018 के शीतकालीन पैरालंपिक खेल में चीनी व्हीलचेयर कर्लिंग टीम ने चैम्पियनशिप जीत ली।

इधर के वर्षों में अधिकाधिक विकलांगों को रोजगार के मौके मिले हैं। गत वर्ष आयोजित तीसरे राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति महोत्सव में विकलांग फोटोग्राफर वेईवेई ने अपनी फोटो से विश्व की सुन्दरता दिखायी। अक्टूबर 2019 को वेईवेई को अपनी श्रृंखला रचनाओं से चीन में शीर्ष 10 फोटोग्राफर का सम्मान दिया गया। उधर पक्षाघात से ग्रस्त विकलांग मीन डान ने व्हीलचेयर पर देश के 10 प्रांतों में 20 शहरों का दौरा किया और यहां तक कि वे 5000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मीरा स्नो माउंटेन पर भी चढ़ाई की।

17 मई को चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2020 विकलांग रोजगार सहायता गतिविधि का आयोजन किया। इसमें ई-कॉमर्स और इंटरनेट के माध्यम से विकलांगों के रोजगार खोजने पर विशेष जोर दिया गया। और इससे पहले भी सरकार ने विकलांगों के रोजगार के लिए विशेष रोजगार सहायता गतिविधि और विशेष मार्ग तैयार किये।

( हूमिन )

शेयर