कुछ देशों द्वारा थाईवान से संबंधित प्रस्ताव पेश करने का विरोध किया चीन ने
कुछ देशों ने विश्व स्वास्थ्य सभा में भाग लेने के लिए थाईवान क्षेत्र को बढ़ावा दिया। इस पर चीनी विदेश चाओ लिच्येन ने 15 मई को कहा कि विश्व स्वास्थ्य सभा ने लगातार कई वर्षों से कुछ देशों द्वारा प्रस्तुत संबंधित प्रस्ताव से इनकार किया। इससे पूरी तरह जाहिर है कि एक चीन की नीति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में आम रुझान है। कोई भी देश इसे चुनौती नहीं दे सकता। कुछेक देशों की कार्रवाई ने गंभीरता से सभा की प्रक्रिया में खलल डाला और महामारी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को नुकसान पहुंचाया। दुनिया में अधिकांश देश अवश्य ही इसका कड़ा विरोध करेंगे।
चाओ लिच्येन ने कहा कि चीन की केंद्र सरकार हमेशा थाईवान वासियों के स्वास्थ्य पर बड़ा ध्यान देती है। एक चीन की नीति की पूर्वशर्त पर वर्ष 2019 से अब तक थाईवान क्षेत्र के 24 चिकित्सा विशेषज्ञों ने विश्व स्वास्थ्य सभा के संबंधित कार्यक्रमों में भाग लिया। थाईवान क्षेत्र को सुचारू रूप से महामारी से जुड़ी जानकारी मिलती है।
(ललिता)