पाकिस्तान द्वारा महामारी की रोकथाम में चीन के प्रयासों का सकारात्मक मूल्यांकन करने की प्रशंसा की चीन ने
2020-05-15 18:41:15
हाल में पाकिस्तान की सीनेट ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम में चीन के सख्त कदमों की प्रशंसा की और पाकिस्तान को मूल्यवान समर्थन देने के लिए चीन का आभार जताया। पाक सीनेट ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि कोरोना वायरस मानव जाति के सामने मौजूद समान दुश्मन है। पाकिस्तान महामारी का राजनीतिक मुद्दा बनाने और चीन पर कालिख पोतने का विरोध करता है।
इस पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिच्येन ने 15 मई को कहा कि चीन पाक सीनेट द्वारा महामारी की रोकथाम में चीन के प्रयासों का सकारात्मक मूल्यांकन करने की प्रशंसा करता है।चीन लगातार पाकिस्तान समेत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ महामारी के खिलाफ सहयोग मजबूत करना चाहता है।
(ललिता)