"विश्व स्वास्थ्य संगठन को वूहान प्रयोगशाला में जाने से मना करने" का बयान तथ्यों के अनुरूप नहीं है
चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय ने 15 मई को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया, कोविड-19 महामारी की सामान्य रोकथाम और नियंत्रण के कार्य का परिचय दिया। "विश्व स्वास्थ्य संगठन को वूहान प्रयोगशाला में जाने से मना" करने के बयान के लिए चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य और सुरक्षा आयोग के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के निगरानी अधिकारी ली मिंग च्वू ने जवाब देते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कभी भी एक निश्चित प्रयोगशाला का दौरा करने की पेशकश नहीं की है, "विश्व स्वास्थ्य संगठन को वूहान प्रयोगशाला में जाने से मना" करने का बयान तथ्यों के अनुरूप नहीं है।
ली मिंग च्वू ने कहा कि वास्तव में चीन ने दो बार अपने यहां का निरीक्षण करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन को निमंत्रण दिया। 20 और 21 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ दल ने हू पेई प्रांत के वूहान शहर का दौरा किया था। चीन ने इस का सत्कार किया। विशेषज्ञ दल ने प्रयोगशालाओं समेत चिकित्सा और स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा किया, हू पेई प्रांत के विशेषज्ञों के साथ गहन रूप से आदान-प्रदान किया। 16 से 24 फरवरी तक चीन- विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त विशेषज्ञ अध्ययन दल ने पेइचिंग, स्छवान, क्वांगतुंग और हू पेई के वूहान की यात्रा की। चीन ने इस दल का सत्कार किया। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कभी भी एक निश्चित प्रयोगशाला का दौरा करने का अनुरोध नहीं किया।
ली मिंग च्वू ने कहा कि चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ सहयोग पर बड़ा ध्यान देता है, मजबूती से महामारी विरोधी के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में विश्व स्वास्थ्य संगठन की नेतृत्व भूमिका का समर्थन करता है।
(वनिता)