लम्बी सीढ़ी और चट्टान चढ़ने वाले जीवन से विदाई
2020-05-15 12:24:32
दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत की चाओच्ये कांउटी में आथुल्येअर गांव, जो“चट्टान वाला गांव”से मशहूर है। यह गांव चट्टानों पर स्थापित है, जो बहुत गरीब था। 13 मई को सभी गांववासी पुराने घर को छोड़कर नई बस्ती में बसने लगे।
“चट्टान वाला गांव” की जमीन से ऊर्ध्वाधर दूरी करीब 800 मीटर है, जहां आज तक मार्ग उपलब्ध नहीं है। गांववासियों के घर से बाहर जाना बहुत कठिन था। उन्हें लम्बी और ऊंची स्टील की सीढ़ियों से आना-जाना पड़ता था। अब गांव में 84 परिवारों के लोग चाओच्ये कांउटी शहर में स्थानांतरित हो चुके हैं। स्थानीय सरकार औद्योगिक विकास, रोजगार समर्थन, सामाजिक गारंटी आदि माध्यम से इन गांववासियों को सहायता देगी।












