परी कथा दुनिया जैसा छत बग़ीचा

2020-05-15 12:23:16
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/7

मध्य चीन के हनान प्रांत की राजधानी चनचो शहर के सिआस कॉलेज के छात्रावास की छत पर अनोखी बग़ीचा बनाया गया है, जिसे देखकर लगता है कि परी कथा की दुनिया में आ गए हों। छत बगीचे में मुख्य तौर पर फ़ओच्याछाओ नामक एक किस्म की घास उगायी जाती है।

कॉलेज के संबंधित अधिकारी के मुताबिक, इस प्रकार की घास ऋतुओं के परिवर्तन के अनुकूल है। इस तरह का बग़ीचा वातावरण की सजावट करने, छतों की रक्षा करने, गर्मी को कम करने और वायु को स्वच्छ बनाने आदि में भूमिका निभाता है। घास उगाने से इमारतों की छत पर 24 प्रतिशत से 40 प्रतिशत की ऊर्जा का खर्च कम होता है।

शेयर