चीन अमेरिकी अधिकारी के चीन की तरफ से पाँच महामारियाँ फैलने के कथन की कड़ी निन्दा की

2020-05-15 11:01:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ ली चैन ने 14 मई को पेइचिंग में आयोजित नियमित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि महामारी के मुकाबले में अमेरिकी राजनीतिज्ञों को दूसरे के सिर पर दोष मढ़ना नहीं चाहिये क्योंकि इस से समस्या का समाधान नहीं होगा।

रिपोर्ट है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक रॉबर्ट सी ओ ब्राइयन ने 12 मई को कहा कि बीते बीस सालों में कुल पाँच महामारियां चीन की तरफ से फैलायी गयी हैं। इसे लेकर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी राजनेता अक्सर दूसरों को बदनाम करने के लिए बकवास बातें करते हैं। लेकिन इस में तथ्यों को साफ साफ बताने की जरूरत है। मिसाल के तौर पर 2009 स्वाइन फ्लू को अमेरिका में से शुरू करने की मान्यता प्राप्त है। और एड्स भी सबसे पहले अमेरिका में फैला था। हमारा सदैव रुख है कि महामारी मानव जाति के लिए समान चुनौती है जो देशों के बीच सीमाओं और नस्ल जातियों के फर्क को नहीं मानता है। महामारी किसी भी जगह पर फैलना शुरू हो सकती है। महामारी के मुकाबले में अमेरिका के राजनीतिज्ञों को दूसरों पर जिम्मेदारी लादना नहीं, बल्कि रोकथाम का काम और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करना ही चाहिये।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories