13 मई को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 3 नए मामले
चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 14 मई को कहा कि 13 मई को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 3 नए पुष्ट मामले आए, जिनमें 2 ल्याओनिंग प्रांत में हैं और 1 चिलीन प्रांत में है। मौत और संदिग्ध मामला होने की रिपोर्ट नहीं मिली।
13 मई को 6 मरीजों को स्वास्थ्य बहाल होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली और 387 घनिष्ठ संपर्क करने वाले व्यक्तियों पर चिकित्सा निगरानी रद्द हुई। गंभीर मामलों में 1 की कमी आई।
अब विदेशों से फिर भी 60 मामले दर्ज हैं और 3 संदिग्ध मामले हैं। कुल मिलाकर 1,692 पुष्ट मामले विदेशों से आए हैं, जिनमें 1,632 का स्वास्थ्य बहाल हो चुका है। किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं मिली।
13 मई की रात को 12 बजे तक चीन की मुख्य भूमि में फिर भी 101 पुष्ट मामले हैं और 4 संदिग्ध मामले हैं। कुल मिलाकर 78,195 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,633 की मौत हुई है। चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के कुल 82,929 मामले दर्ज हुए। अब तक 5,291 व्यक्ति चिकित्सा निगरानी में हैं।
(ललिता)