शी चिनफिंग के तीन बार निरीक्षण दौरे में पारिस्थितिक प्रधानता और हरित विकास पर ध्यान केंद्रित

2020-05-14 12:34:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

11 से 12 मई तक चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शानशी प्रांत का निरीक्षण दौरा किया। इस समय चीन में एनपीसी और सीपीपीसीसी दो सत्र के सम्मेलनों के आयोजन में 10 दिन बाकी हैं। इस वर्ष चीन में गरीबी उन्मूलन वाले युद्ध का अंतिम साल है, और साथ ही देश भर में व्यापक खुशहाल समाज की स्थापना का अंतिम साल भी है। पिछले 45 दिनों में शी चिनफिंग ने चच्यांग, शेनशी और शानशी तीनों प्रांतों का निरीक्षण दौरा किया। पारिस्थितिक प्रधानता और हरित विकास उनके दौरे के मुख्य विषय हैं।

30 मार्च को शी चिनफिंग ने चच्यांग प्रांत के य्वीछन गांव में निरीक्षण दौरा किया, जहां 15 साल पूर्व तत्काल चच्यांग प्रांत के शीर्ष नेता के रूप में उन्होंने पहली बार “हरियाली जल और पर्वत स्वर्ण व चांदी पर्वत ही हैं”वाली विचारधारा पेश की थी।

पिछले 15 सालों में य्वीछन कांग ने इस विचारधारा को अपनाते हुए अनवरत विकास साकार किया, जहां पारिस्थितिक सुन्दरता, विकसित उद्योग और समृद्ध जनजीवन उपलब्ध हो चुका है। य्वीछन गांव एक प्रदूषित गांव से बदलकर चार ए राष्ट्र स्तरीय पर्यटन स्थल बन चुका है। साल 2019 में इस गांव में करीब 28 करोड़ युआन की आय प्राप्त हुई, प्रति किसान की औसतन आय करीब 50 हज़ार युआन थी। इस गांव की एक बार फिर यात्रा के दौरान शी चिनफिंग ने सुन्दर गांव के निर्माण में प्राप्त उपलब्धियों की प्रशंसा की और हरित विकास तथा अनवरत विकास से नए युग में चीन के लिए महत्व को फिर एक बार जोर दिया।

शेनशी प्रांत में छिनलिंग पहाड़ी क्षेत्र के उत्तर में शीआन शहर में अवैध विला निर्माण मुद्दा हुआ था, जिससे स्थानीय पारिस्थितिक पर्यावरण को क्षति पहुंची। इस मुद्दे को लेकर शी चिनफिंग ने छह बार महत्वपूर्ण आदेश देकर संबंधित निपटारे कार्य के लिए खास कार्यदल भेजा था। 20 अप्रैल को शी चिनफिंग ने छिनलिंग पहाड़ी क्षेत्र में स्थित न्यूपेइल्यांग राष्ट्र स्तरीय संरक्षण केंद्र का निरीक्षण दौरा किया, जहां उन्होंने कहा कि अवैध विला निर्माण करना एक बड़ा सबक है। हमें सबक से सीखकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। छिनलिंग पहाड़ी क्षेत्र में पारिस्थितिक पर्यावरण के संरक्षण और बहाली कार्य को प्रधानता दी जाए और पारिस्थितिक रक्षक बना जाए ।

12 मई को शानशी प्रांत के निरीक्षण के दौरान शी चिनफिंग खास तौर पर फ़न-ह नदी के चिनयांग पुल वाले इलाके पर आए। फंन-ह नदीं शानशी वासियों की मातृ-नदी मानी जाती है। शी चिनफिंग ने इस नदी के प्रदूषण निपटारे और नदी क्षेत्र में पारिस्थितिक बहाली से संबंधित रिपोर्ट सुनी। उन्होंने पैदल नदी के दोनों किनारे की यात्रा करते हुए शहर पर्यावरण निर्माण की स्थिति देखी। फ़ंन-ह नदी के तटीय इलाके में पारिस्थितिक पर्यावरण में आए बड़े परिवर्तन को देखकर वे बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि इस नदी का निपटारा करना न केवल शानशी प्रांत में पारिस्थितिक पर्यावरण के संरक्षण और आर्थिक विकास से संबंधित है, बल्कि इस प्रांत में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों के उत्तराधिकार से भी जुड़ा हुआ है।

शी चिनफिंग के तीन बार तीनों प्रांतों का निरीक्षण दौरा करने से एक स्पष्ट संकेत दिया गया, यानी कि चाहे स्थिति कितनी भी मुश्किल हो और चुनौतियां कितनी ज्यादा क्यों न हो, नए युग में चीन अविचल रूप से हरित विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories