शी चिनफिंग की दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 मई की रात को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन से फोन पर बातचीत की।
शी चिनफिंग ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद चीन और दक्षिण कोरिया ने कोविड-19 को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया। महामारी के समान मुकाबले में चीन और दक्षिण कोरिया हमेशा एक-दूसरे की मदद और समर्थन करते हैं। दोनों देशों ने सबसे पहले संयुक्त रोकथाम और नियंत्रण सहयोग व्यवस्था स्थापित की। दोनों पक्षों ने महामारी की अच्छी रोकथाम और नियंत्रण के आधार पर महत्वपूर्ण और तत्काल आवश्यक कर्मियों के आदान-प्रदान के लिए "फास्ट ट्रैक" खोला, ताकि क्षेत्रीय औद्योगिक श्रृंखला, आपूर्ति श्रृंखला और रसद श्रृंखला के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जा सके। चीन व दक्षिण कोरिया के बीच महामारी के मुकाबले के फलदायी सहयोग हो रहे हैं, जो न केवल दोनों देशों के महामारी के मुकाबले के लिए अच्छे हैं, बल्कि महामारी के मुकाबले के वैश्विक सहयोग के लिए एक मिसाल बनाया गया। चीन दक्षिण कोरिया के साथ महामारी के संयुक्त रोकथाम व नियंत्रण और टीका के विकास में सहयोग लगातार बढ़ाने, डब्ल्यूएचओ का उचित भूमिका निभाने पर समर्थन करने, संयुक्त राष्ट्र, जी 20, आसियान और चीन, जापान व दक्षिण कोरिया के बहुपक्षीय ढांचे के तहत संपर्क और समन्वय को मजबूत करने और महामारी के खिलाफ लड़ाई में द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने को तैयार है।
मून जे-इन ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के दृढ़ नेतृत्व में चीन ने कोविड-19 के मुकाबले में प्रभावी परिणाम प्राप्त किये। महामारी के मुकाबले में दक्षिण कोरिया और चीन के विचार और कदम मिलते-जुलते हैं और महामारी के मुकाबले सहयोग बहुत प्रभावी हैं। दोनों देशों ने सबसे पहले फास्ट ट्रैक खोला, जिससे दोनों देशों के बीच एकता और सहयोग का मजबूत संकेत दिया गया है और दुनिया के लिए एक आदर्श बनाया गया। दक्षिण कोरिया चीन के साथ सहयोग व संपर्क बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय में एकता और आपसी विश्वास मजबूत करने और महामारी को जीतने में सकारात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। दक्षिण कोरिया चीन के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखते हुए दोनों देशों के संबंधों का निरंतर विकास बढ़ाने की अपेक्षा करता है।
(मीनू)