आर्थिक बुनियाद को स्थिर करने की मांग की है प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने

2020-05-14 11:28:36
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 13 मई को राज्य परिषद की नियमित बैठक की अध्यक्षता की और इस वर्ष के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के अधिवेशन में प्रतिनिधियों की रायें सुनने वाले कार्यों का विन्यास किया और यह मांग की है कि आर्थिक बुनियाद को स्थिर किया जाए।

प्रति वर्ष जब चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा तथा जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के पूर्णांधिवेशन के दौरान सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के पदाधिकारियों को प्रतिनिधियों की राय सुननी होती है । इस वर्ष की विशेष स्थितियों के मुद्देनजर प्रतिनिधियों की रायों के मुताबिक सरकार की नीतियां बनाने की अधिक आवश्यकता है। राज्य परिषद की बैठक ने यह तय किया कि सरकार के विभिन्न विभागों को वीडियो के माध्यम से प्रतिनिधियों के विचार विमर्श सुनना चाहिये और विभिन्न विभागों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को प्रतिनिधियों के परामर्श का जवाब देना होगा ।

बैठक ने यह भी मांग की है कि पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी और राज्य परिषद के विन्यास के मुताबिक जन जीवन, रोजगार, बाजार और अनाज व ऊर्जा की सुरक्षा की गारंटी की जानी पड़ेगी। आर्थिक बुनियाद को स्थिर बनाया जाना चाहिये। इस में अधिक नवाचार और खुलेपन के कदम उठाए जाने चाहिये।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories