चीन में सिविल संहिता जारी रहेगी

2020-05-14 11:27:49
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि के भावी पूर्णांधिवेशन में सिविल संहिता, जिस में 1260 धाराएं निर्धारित होंगी , के मसौदे पर विचार विमर्श किया जाएगा।

सिविल कानून विशेषज्ञों के मुताबिक सिविल संहिता किसी व्यक्ति के जीवन में सभी व्यवहार का सामान्य नियम है। जिसमें यह निर्दिष्ट किया जाता है कि क्या किया जा सकता है और क्या नहीं किया जा सकता है। चीनी सोशल अकादमी के कानून विभाग के शोधकर्ता सुन श्यैन जूंग ने कहा कि सिविल कानून का आम लोगों के रोजाना जीवन के साथ गहरा संबंध है। सभी संपत्ति संबंध और व्यक्तिगत संबंध को सिविल कानून के कानूनी संबंधों में शामिल कराया जाता है।

नये चीन की स्थापना के बाद चीन ने अलग अलग तौर पर विवाह कानून, अनुबंध कानून और संपत्ति कानून आदि स्थापित किये हैं जिससे सिविल संहिता की स्थापना के लिए नींव तैयार की गयी है। सिविल संहिता कोडिफिकेशन कमेटी के सदस्य ह्वांग वेई ने कहा कि एक नागरिक संहिता जो चीन की परिस्थितियों के अनुरूप है और जनता की इच्छाओं को दर्शाता है, की स्थापना करना देश की शासन प्रणाली और शासन क्षमताओं के आधुनिकीकरण को बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पता चला है कि चीनी सिविल संहिता की तैयारी में दस बार वेबसाइट के माध्यम से जनमत ग्रहण किया गया है। 4.2 लाख लोगों ने इस के प्रति कुल दस लाख से अधिक राय प्रस्तुत की हैं।

( हूमिन )



शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories