कुछ अमेरिकी सांसदों की अपनी जिम्मेदारियों को चीन पर लादने की कोशिशें अत्यंत अनैतिक हैं :चीनी प्रवक्ता
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ ली चैन ने 13 मई को कहा कि कुछ अमेरिकी सांसदों की अपनी जिम्मेदारियों को चीन पर लादने की कोशिशें अत्यंत अनैतिक हैं।
कुछ अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर ने एक प्रस्ताव पेश किया कि अगर चीन नये कोरोना वायरस संक्रमण की संपूर्ण जानकारी न दे, दो अमेरिकी अधिकारियों को चीन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाला अधिकार सौंपा जाएगा। इस सवाल को लेकर चीनी प्रवक्ता चाओ ली चैन ने कहा कि अमेरिकी सांसदों द्वारा प्रस्तुत यह प्रस्ताव तथ्यों का उल्लंखन किया गया है, और इस का उद्देश्य चीन के सिर पर अपनी जिम्मेदारी मढ़ना ही है। हम इस का डटकर विरोध करते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि महामारी के फैलाव से चीन ने हमेशा खुले, पारदर्शी और जिम्मेदार रुख से विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ घनिष्ठ सहयोग किया और वैश्विक महामारी रोकथाम का समर्थन किया है। साथ ही चीन ने कानून स्थापित कर जंगली जानवरों के शिकार, व्यापार और खपत को रोका है। चीन में पश्चिमी तथाकथित 'जंगली जानवर गीला माल बाजार' बिल्कुल नहीं है। चीन में जो मौजूद है वह कृषि और लाइव पोल्ट्री सीफूड मार्केट है। इस प्रकार का बाजार न केवल चीन में, बल्कि दूसरे बहुत से देशों में व्यापक है। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार ऐसे बाजारों पर प्रतिबंध नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के कुछ सांसदों का उद्देश्य चीन के खिलाफ महामारी फैलने का दोष लगाना ही है। हम इन अमेरिकी सांसदों को यह सुझाव देते हैं कि वे अपने नाटक में से निकल जाएं, और महामारी की रोकथाम तथा नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए अधिक काम करें।
( हूमिन )