वांग यी ने शांगहाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की वीडियो कानफ्रेंस में भाग लिया
13 मई को चीनी स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में शांगहाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की वीडियो कानफ्रेंस में भाग लिया ।एससीओ के वर्तमान अध्यक्ष देश रूस के विदेश मंत्री लावारोव ने इस बैठक की अध्यक्षता की ।विभिन्न सदस्य देशों के विदेश मंत्री ,एससीओ के महासचिव और क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संस्था की कार्यकारी समिति के महानिदेशक इस में उपस्थित थे ।
वांग यी ने इस बैठक में कहा कि चीन विभिन्न देशों की सरकारों से मतभेद और संघर्ष को पारकर अपने देश की महामारी के निपटारे ,अंतरराष्ट्रीय सहयोग और जनता के जीवन के बचाव पर ध्यान केंद्रित करने की अपील करता है ।चीन विभिन्न देशों की जनता से हताश व घबराहट को दूर करने की अपील करता है और महामारी के मुकाबले के राजनीतिकरण ,वायरस लेकर किसी देश को बदनाम करने का विरोध करता है ।चीन अंतरराष्ट्रीय मीडिया से पेशेवर नैतिकता का पालन कर विवेकता ,सच्चाई ,निष्पक्ष और संतुलन पर कायम रहने की अपील करता है ।
वांग यी ने कहा कि चीन विभिन्न पक्षों के लिए यथासंभव मदद देने को तैयार है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मानव समुदाय की चिकित्सा व स्वास्थ्य का साझा भविष्य निर्मित करेगा ।
इस बैठक में विभिन्न पक्षों ने बल दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय बहुपक्षवाद पर कायम रहकर संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था की नेतृत्वकारी और समंवित भूमिका निभाकर एकजुट होकर कोविड-19 महामारी का मुकाबला करना चाहिए ।
बैठक में कोविड-19 महामारी के निपटारे पर एससीओ विदेश मंत्रियों का ब्यान पारित किया गया ।(वेइतुंग)