महामारी को रोकने का सहयोग चीन और अफ्रीका के बीच भाग्य समुदाय का सच्चा चित्रण
इथियोपिया और जिबूती के लिए चीन के महामारी विरोधी विशेषज्ञ दल को अफ्रीका की बड़ी प्रशंसा और पुष्टि मिली। महामारी को रोकने के लिए घनिष्ठ सहयोग चीन और अफ्रीका के बीच और मजबूत भाग्य समुदाय के निर्माण का सच्चा चित्रण है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीचिए ने 13 मई को पेइचिंग में यह बात कही।
सूत्रों के अनुसार इथियोपिया और जिबूती के लिए चीन के महामारी विरोधी विशेषज्ञ दल कार्य समाप्त करते हुए 12 मई को चीन लौटा।
चाओ लीचिए ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लगभग एक महीने के समय में चीनी विशेषज्ञ दल ने अफ्रीका स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन की एजेंसी, अफ्रीका के रोग नियंत्रण केंद्र, स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं और चिकित्सा अधिकारियों के साथ महामारी विरोधी अनुभव साझा किये, स्थानीय चिकित्सा कर्मचारियों के साथ गहन रूप से आदान-प्रदान किया, महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने के लिए सुझाव पेश किया, जो अफ्रीका की बड़ी प्रशंसा और पुष्टि मिली।
चाओ लीचिए ने यह भी कहा कि महामारी फैलने के बाद से अब तक चीन ने अफ्रीका को 5 महामारी विरोधी चिकित्सा विशेषज्ञ दल भेजे, अफ्रीकी देशों के साथ 30 बार विशेषज्ञ की वीडियो बैठक की। अफ्रीका को सहायता देने वाले चीन के 40 से अधिक चिकित्सा दलों ने भी अफ्रीका में सक्रिय रूप से कार्यवाहियां कीं। यह चीन और अफ्रीका के बीच और मजबूत भाग्य समुदाय के निर्माण का सच्चा चित्रण है।
(वनिता)