चीन टीके समेत चिकित्सा उत्पादों के विकास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग करने को तैयार
2020-05-13 19:10:06
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ ली च्येन ने 13 मई को पेइचिंग में बताया कि चीन कनाडा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ नोवेल कोरोना वायरस संबंधी चिकित्सक उत्पादों के अनुसंधान व विकास में तेजी लाने और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा व महामारी के मुकाबले के लिए कोशिश करना चाहता है ।
रिपोर्ट के अनुसार कनाडा की राष्ट्रीय अनुसंधान समिति ने 12 मई को बताया कि कनाडा चीनी कैन साईनो बायो कंपनी के साथ सहयोग कर रहा है ताकि टीके के परीक्षण के लिए मार्ग प्रशस्त किया जाए ।
संबंधित सवाल के जवाब में चाओ ली च्येन ने महामारी होने के बाद चीन और कनाडा एक दूसरे का समर्थन करते हैं और सक्रियता से सहयोग कर रहे हैं ।टीके का विकास महामारी को पराजित करने की कुंजी है ।चीन कनाडा समेत विभिन्न देशों के साथ दवा और टीके के विकास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग कर रहा है ।
(वेइतुंग)