12 मई को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 7 नए मामले
चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 13 मई को कहा कि 12 मई को चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के 7 नए पुष्ट मामले आए, जिनमें 6 चीलिन प्रांत में हैं और 1 विदेश से आया है। मौत का मामला नहीं है, लेकिन 1 नया संदिग्ध मामला दर्ज हुआ, जो भी चीलिन प्रांत में है।
12 मई को 18 मरीजों को स्वास्थ्य बहाल होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली और 455 घनिष्ठ संपर्क करने वाले व्यक्तियों पर चिकित्सा निगरानी रद्द हुई।
अब विदेशों से फिर भी 64 मामले दर्ज हैं और 3 संदिग्ध मामले हैं। कुल मिलाकर 1692 पुष्ट मामले विदेशों से आए हैं, जिनमें 1628 स्वस्थ बहाल हो चुके हैं। किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं मिली।
12 मई की रात को 12 बजे तक चीन की मुख्य भूमि में फिर भी 104 पुष्ट मामले हैं और 4 संदिग्ध मामले हैं। कुल मिलाकर 78,189 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4633 की मौत हुई है। चीन की मुख्य भूमि में कोविड-19 के कुल 82,926 मामले दर्ज हुए। अब तक 5317 व्यक्ति चिकित्सा निगरानी में हैं।
(ललिता)