मैं मरीजों को ज्यादा आशा पहुंचाना चाहती हूँ - नर्स श्वी छ्युयिंग

दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के यीपिन शहर में प्रथम जन अस्पताल में गंभीर चिकित्सा विभाग की नर्स श्वी छ्युयिंग ने कोरोनावायरस फैलने के बाद वुहान में महामारी-रोधी कार्य में भाग लेने का आवेदन दिया। उन्होंने गत 28 जनवरी से लगातार 53 दिनों तक वुहान के महामारी-रोधी के अग्रिम मोर्चे पर संघर्ष किया।

वुहान में कोरोना से लड़ने के दौरान श्वी छ्युयिंग बहुत से मरीजों से मिली। उन्होंने अपनी डायरी में लिखा कि शुरु में मुझे मेरी हमउम्र की एक गर्भवती मरीज मिली। वह हमेशा हंसती रहती थी। गर्भवती होने के सातवें महीने में वह कोविड-19 महामारी से संक्रमित हो गई थी। मैं सोचती हूं कि यह कितनी भयावह बात है, लेकिन उसे कोई डर नहीं है। उसे देखकर मुझे बड़ी हिम्मत मिली।

वुहान में 53 दिनों तक महामारी-रोधी कार्य में जुटे होने के दौरान श्वी छ्युयिंग प्रतिदिन 10 से अधिक घंटों तक काम करती थी। साथ ही मानसिक तनाव से भी जूझती थी। लेकिन उन्होंने अपने काम को छोड़ने का कभी नहीं सोचा।
उन्होंने कहा कि हमें मरीजों का हौसला बुलंद करना चाहिए। काम करते हुए कितनी भी थकान क्यों न हो जाए, हमें रोगियों के सामने अच्छी मानसिक स्थिति में दिखने चाहिए।

20 मार्च को श्वी छ्युयिंग और अन्य 68 साथियों, जो हुपेई की सहायता करने वाले चिकित्सक हैं, के साथ वुहान से सछ्वान वापस लौटी। 14 दिनों तक एकांतवास के बाद 3 अप्रैल को वह घर वापस लौटी, उनकी मां ने अपने बेटी के लिए अच्छा पकवान बनाया। दो महीने तक नहीं मिली मां और बेटी मिलकर बड़ी खुश हुईं।
(श्याओ थांग)