अप्रैल में सीपीआई की वृद्धि में काफी गिरावट
चीनी सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 12 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के अप्रैल में सीपीआई की वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत रही, जो पिछले महीने से 1 प्रतिशत कम हुई। जनवरी से अप्रैल तक सीपीआई की औसत वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि से 4.5 प्रतिशत अधिक रही। विशेषज्ञों ने कहा कि अप्रैल में सीपीआई की वृद्धि दर लगभग 3 प्रतिशत के स्तर पर परलौटतीहै, जिससे यह जाहिर है कि चीन में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के कार्य, उद्यमों के उत्पादन बहाल करने में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल हुई। मई में सीपीआई स्थिरता से गिरावट आने की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
चीनी राज्य परिषद के स्टाफ कार्यालय के विशेष शोधकर्ता ने यह विश्लेषण दिया कि अप्रैल में सीपीआई की वृद्धि में काफी गिरावट आई है, जिससे यह जाहिर है कि कोविड-19 महामारी को रोकने की लड़ाई में चीन ने चरणबद्ध प्रगति प्राप्त की, उद्यमों के उत्पादन और आर्थिक विकास बहाल करने में बड़ी प्रगति हासिल की। उन्होंने कहा कि मई में समग्र मूल्य स्तर एक स्थिर गिरावट दिखाएगा।
(वनिता)