वांग यी शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के बीच वीडियो बैठक में भाग लेंगे
चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी 13 मई को पेइचिंग में शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के बीच वीडियो बैठक में भाग लेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीचिएन ने 12 मई को यह घोषणा की।
उस दिन आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में चाओ लीचिएन ने परिचय देते हुए कहा कि वांग यी अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ कोविड-19 महामारी को रोकने के सहयोग, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति, शांगहाई सहयोग संगठन के अगले चरण के विकास आदि मुद्दों पर गहन रूप से विचार-विमर्श करेंगे।
चाओ लीचिएन ने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियों का मुकाबला करते हुए शांगहाई सहयोग संदठन के सदस्य देशों ने मजबूती से शांगहाई भावना को आगे बढ़ाकर सक्रिय रूप से महामारी को रोकने के लिए सहयोग किया, व्यवहारिक कार्यवाहियों से मानव जाति के भाग्य समुदाय का निर्माण करने के अवधारणा का अभ्यास किया।
उन्होंने कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाला क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। उन्हें विश्वास है कि विभिन्न पक्ष इस बार की बैठक के अवसर पर एकता और सहयोग, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाएं, ताकि महामारी को रोकने के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास को आगे बढ़ाने के लिए योगदान किया जा सके।
(वनिता)