चीन ने शिंग यून नंबर 2 01/02 उपग्रह सफलता से प्रक्षेपित किया

2020-05-12 16:05:43
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

12 मई को सुबर 9 बजकर 16 मिनट पर चीन ने च्यू छुए उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में क्वे चो नंबर 1 वाहक रॉकेट से शिंग यून नंबर 2 01/02 उपग्रह सफलता से प्रक्षेपित किया। उपग्रह को निर्धारित कक्षा में पहुंचाया जा चुका है।

एयरोस्पेस शिंग यून प्रौद्योगिकी कंपनी लिमिटेड ने इस बार के शिंग यून नंबर 2 01/02 उपग्रह का अनुसंधान और विकास किया। वह अंतर-उपग्रह लेजर संचार प्रौद्योगिकी और कम लागत वाली वाणिज्यिक उपग्रह प्लेटफार्म प्रौद्योगिकी का सत्यापन करेगा और प्रारंभिक रूप से इंटरनेट ऑफ थिंग्स का प्रदर्शन अनुप्रयोग भी करेगा।

क्वे चो नंबर 1 वाहकरॉकेट मुख्य रूप से कम कक्षा वाले छोटे उपग्रहों के लिए प्रक्षेपण सेवाएं प्रदान करता है। उसने यह नवीन बार उपग्रह छोड़ने का कार्य किया।

(वनिता)

शेयर