अमेरिकी राजनेताओं को लोगों को धोखा देने की चाल दूर करने की चीन की सलाह

2020-05-11 19:18:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ ली चेन ने 11 मई को पेइचिंग में अमेरिकी राजनेताओं को लोगों को धोखा देने की चाल दूर करने की सलाह दी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से मिली खबर के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ ने संवाददाताओं के साथ इंटरव्यू में एक बार फिर कहा कि कोविड-19 महामारी का स्रोत चीन के वुहान में है, लेकिन चीन ने समय पर सूचना साझा नहीं की थी। सार्वजनिक किए गए इंटरव्यू विषय के अनुसार पोम्पेओ ने चीन की धार्मिक नीतियों और चीनी राजनीतिक व्यवस्था परभी हमला किया। इस पर चाओ ली चेन ने उस दिन आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पोम्पेओ ने इस बेहूदा बयानों का प्रसार किया है। लोग स्पष्ट रूप से देखते हैं, वह सिर्फ झूठ दोहरा रहे हैं। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितनी बार दोहराते हैं, उन्होंने अपनी झूठ की प्रकृति को नहीं बदला है। और वह चीनी विशेषता वाले समाजवाद के रास्ते पर चीनी लोगों के आगे बढ़ने के कदम को नहीं रोक सकते हैं। हम अमेरिकी राजनेताओं को लोगों को धोखा देने की चाल दूर करने की सलाह देते हैं।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories