चीन ने अमेरिका से चीनी संवाददाताओं की वीजा अवधि नियंत्रित करने पर कड़ा विरोध जताया

2020-05-11 18:52:56
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 11 मई को अमेरिका द्वारा अमेरिका में स्थित चीनी संवाददाताओं की वीजा अवधि नियंत्रित करने की गलती पर जबरदस्त असंतोष और कड़ा विरोध व्यक्त किया ।उन्होंने अमेरिका से फौरन ही गलती ठीक करने का अनुरोध किया ,वरना चीनी पक्ष जवाबी कार्रवाई करेगा ।

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रीय भूमि सुरक्षा मंत्रालय ने 8 मई को एक बयान का मसौदा जारी कर कहा कि अमेरिका में चीन से आने वाले संवाददाताओं की वीजा अवधि 90 दिन से अधिक लंबी नहीं होगी और इस काररवाई का लक्ष्य अमेरिका और चीन की पारस्परिक समानता को मजबूत करना है ।इस के प्रति चाओ लीच्येन ने नियमित न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिका तथाकथित पारस्परिक समानता के बहाने से निरंतर चीनी मीडिया पर राजनीतिक दबाव डाल रहा है ,जो अमेरिका में चीनी मीडिया की सामान्य रिपोर्टिंग पर गंभीर हस्तक्षेप करेगा ।

चाओ ली च्येन ने कहा कि चीन स्थित अधिकांश अमेरिकी संवाददाताओं की वीजा अवधि एक साल की है ,पर अमेरिका स्थित चीनी संवाददाताओं की वीजा अवधि 90 दिन के अंदर सीमित की जाएगी ।क्या यह पारस्परिक समानता है ।अमेरिका क्यों चीनी मीडिया की रिपोर्टिंग से डरता है ।वास्तव में यह चीनी मीडिया के साथ पक्षपात ,भेदभाव और उसका बहिष्कार है।

(वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories