जिम्बाब्वे के लिए चीन सरकार का महामारी विरोधी मेडिकल विशेषज्ञ दल रवाना

2020-05-11 16:33:20
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

11 मई को सुबह जिम्बाब्वे के आमंत्रण पर चीन सरकार का महामारी विरोधी मेडिकल विशेषज्ञ दल कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में सहायता करने के लिए छांग शा शहर से जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुआ।

जिम्बाब्वे के लिए चीन सरकार का महामारी विरोधी मेडिकल विशेषज्ञ दल श्वसन चिकित्सा, संक्रामक चिकित्सा, महत्वपूर्ण चिकित्सा, पारंपरिक चिकित्सा, संक्रमण नियंत्रण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रयोगशाला परीक्षण, नर्सिंग आदि के क्षेत्रों में कुल 12 विशेषज्ञों से गठित है और इस में श्वसन विभाग का चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ भी शामिल है।

विशेषज्ञ दल हुनान प्रांत की सरकार द्वारा दान की गई चिकित्सा सुरक्षा सामग्री के साथ रवाना हुआ है, जिन में वेंटिलेटर, न्यूक्लिक एसिड डिटेक्शन किट,N95 सुरक्षात्मक मास्क, चिकित्सा डिस्पोजेबल सुरक्षात्मक कपड़े आदि शामिलहैं।

जिम्बाब्वे पहुंचने के बाद मेडिकल विशेषज्ञ दल जिम्बाब्वे के साथ महामारी को रोकने के अनुभव साझा करेगा, महामारी की रोकथाम और नियंत्रण, निदान और उपचार मार्गदर्शन प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

(वनिता)

शेयर