जुमुलांगमा पर्वत की ऊंचाई मापने वाली गतिविधि के प्रमुख: वैज्ञानिकों को सुरक्षित रूप से चोटी पर भेजने के लिए मजबूत गारंटी

2020-05-11 11:18:56
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

जुमुलांगमा पर्वत यानी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने वाली गतिविधि के प्रमुख वांग यूंग फंग ने 10 मई को प्रेस को बताया कि वैज्ञानिकों को सुरक्षित रूप से चोटी पर भेजने के लिए मजबूत गारंटी करनी होगी।

वांग ने कहा कि पर्वतारोहण दल को अब 5जी तकनीक प्राप्त है। मौसम की वजह से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने की गतिविधि पुरानी योजना से विलंबित की गयी है। पर्वतारोहण दल के सभी सदस्यों को शिविर में वापस भेजा गया है। यह 15 सालों के बाद चीन ने एक बार फिर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने का काम कायम किया है। इस गतिविधि में चीन के पेइताउ सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली, चीन निर्मित सर्वेक्षण और मानचित्र उपकरण समेत अनेक उच्च तकनीकों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।

वांग ने कहा कि उन्नतिशील तकनीकों के सहारे चीनी वैज्ञानिकों को सुरक्षित रूप से चोटी पर भेजने का प्रयास किया जाएगा। पर अतीत की तुलना में अब चीनी पर्वतारोहण दल की तकनीकी गारंटी की स्थितियों में काफी सुधार आया है। पर वैज्ञानिकों को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचाने के लिए तकनीकी गारंटी करने की बड़ी जरूरत है। 5जी तकनीक के प्रयोग से शिविरों और पर्वतारोहण के बीच सूचना की सुविधाएं काफी सुधर गयी है, जिससे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने की सफलता को बढ़ाया जाएगा।

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने वाली गतिविधि में प्राप्त परीणाम का अनेक वैज्ञानिक क्षेत्रों में प्रयोग किया जाएगा। वांग ने कहा कि चीनी पर्वतारोहण दल सभी चुनौतियों को हराकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने का काम सफलता से समाप्त करने के प्रति काफी आश्वस्त है।

( हूमिन )



शेयर