चीनी राज्य परिषद ने एनपीसी और सीपीपीसीसी के प्रतिनिधियों और सदस्यों के 10 हजार से अधिक सुझाव और प्रस्ताव निपटाए

2020-05-10 18:24:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

9 मई को चीनी राज्य परिषद के नियमित न्यूज़ ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार पिछले वर्ष चीनी राज्य परिषद के नेतृत्व में एनपीसी की राष्ट्रीय कमेटी के पूर्णाधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के 7162 सुझावों, सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति के सदस्यों के 3218 प्रस्तावों का निपटारा किया गया।

2019 चीनी राज्य परिषद ने एनपीसी और सीपीपीसीसी के प्रतिनिधियों और सदस्यों के 3 हजार से अधिक राय या सुझाव अपनाये, इससे संबंधित 1 हजार 5 सौ से अधिक नीतियां बनाई और कदम उठाए, प्रस्तावों और सुझावों पर 6,200 से अधिक उत्तर प्रस्तुत किए, 250 से अधिक प्रचार और व्याख्या दस्तावेज जारी किए। इससे मजबूती से गरीबी उन्मूलन की लड़ाई लड़ने, सृजन की क्षमता उन्नत करने, सुधार आगे बढ़ाने, मध्यम, छोटे और सूक्ष्म उद्यमों के विकास का समर्थन करने के कार्य अच्छी तरह करने में बढ़ावा दिया गया।

चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय की प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 महामारी को रोकने के दौरान एनपीसी और सीपीपीसीसी के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने 4 सौ से अधिक अच्छे सुझाव और प्रस्ताव पेश किए।

चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी उप मंत्री ली मंग ने कहा कि पिछले वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कृत्रिम बुद्धि से संबंधित एनपीसी और सीपीपीसीसी के प्रतिनिधियों और सदस्यों के 33 सुझावों और प्रस्तावों का निपटारा किया, जो बुनियादी अनुसंधान, खुला स्रोत और खुला, प्रतिभा की उपज, नैतिक प्रशासन, कानून और औद्योगिक विकास आदि क्षेत्रों से संबंधित है।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories