शी चिनफिंग हमेशा माता जी की बातों का रखते हैं ध्यान

2020-05-10 15:39:36
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की किताबों की अलमारी में कई फोटो रखे हैं। इनमें शी चिनफिंग के अपने माता-पिता, बीवी और बेटी के साथ रहने वाले दृश्य नज़र आ रहे हैं। एक फोटो ऐसी है कि शी चिनफिंग अपनी माता जी के हाथ को लेते हुए घूम रहे हैं, जिसे देखकर बहुत से लोग प्रभावित हुए।

शी चिनफिंग ने कहा था कि माता-पिता होने के नाते अच्छी नैतिक अवधारणा बच्चों को बतानी चाहिए, ताकि बच्चे बड़े होने के बाद देश और जनता के लिए लाभदायक व्यक्ति बन सकें।

शी चिनफिंग की माता जी हमेशा अपनी कार्यवाहियों में आदर्श नमूना पेश करती हैं और बच्चों को सिखाती हैं। जो भी कठिनाई है, वे खुद दूर करती हैं।

शी चिनफिंग परिवार पर ध्यान देते हैं। नेता होने के नाते शी चिनफिंग काम करने के कारण छुट्टियों में अकसर घर वापस जाने का मौका नहीं मिलता, लेकिन माता जी हमेशा उनका समर्थन करती हैं।

नागरिकों के लिए काम करने के उद्देश्य से शी चिनफिंग ने हजारों परिवारों के सुखमय जीवन बिताने को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने कहा कि मैं नागरिकों के लिए सेवा करता हूं और अपनी आवश्यक जिम्मेदारी निभाता हूं। मैं अपने माता-पिता को प्यार करने की तरह नागरिकों को प्यार करता हूं।

शी चिनफिंग की हरेक प्रगति पर माता जी को गर्व है और वह उपदेश देती हैं। वे दृढ़ता और प्रेम से परिजनों का ख्याल करती हैं। माता-पिता के प्रयास के अनुभव से शी चिनफिंग पर बड़ा प्रभाव पड़ा।

कई वर्षों से चाहे काम और पद पर कोई भी परिवर्तन क्यों न आया हो, शी चिनफिंग हमेशा माता जी की बातों को गांठ बांध कर रखते हैं और अपने प्रारंभिक उद्देश्य पर कायम रहते हैं।

(ललिता)

शेयर