चीन : रविंद्रनाथ टैगोर के 159वें जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिये ऑनलाइन गतिविधि आयोजित

7 मई की रात भारत के प्रसिद्ध लेखक और कविराज रविंद्रनाथ टैगोर के 159वें जन्मदिन की खुशी मनाने के लिये पेइचिंग विश्वविद्यालय के “टैगोर गाइड” पाठ्यक्रम ने ऑनलाइन मुक्तोधारा नाटक की मंचन गतिविधि आयोजित की। चीन के तीन विश्वविद्यालयों से आए टैगोर शोधकर्ताओं और प्रेमियों ने बंगाली, अंग्रेजी, जापानी, चीनी, तिब्बती, मंगोलियन, उइघुर आदि दस भाषाओं द्वारा टैगोर के प्रसिद्ध नाटक《मुक्तोधारा》का मंचन किया। लगभग 300 श्रोताओं ने नाटक मंचन सुना।
चीन व भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर इस गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि से लोग भारतीय प्रसिद्ध लेखक टैगोर को याद करने के साथ-साथ विश्व में कोविड-19 महामारी के प्रकोप की पृष्ठभूमि में वैश्विक जनता से हाथ में हाथ डालकर एक साथ महामारी का मुकाबला करने और मुश्किलों को दूर करने की अपील भी की।
चंद्रिमा