सछ्वान का शीड काउंडी :पहाड़ों से बाहर निकल कर नये घरों में बसे गांववासी

2020-05-03 19:58:50
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/4

शीड काउंटी चीन के सछ्वान प्रांत के लांगशान क्षेत्र के अंतिम 7 गरीब काउंटियों में से एक है। हाल ही में शीड काउंटी के डोंगह नगर के वार गांव में केंद्रीकृत निपटान स्थल के आवास आबंटन सम्मेलन आयोजित हुआ। 185 स्थानीय ग्रामीण परिवारों ने अपना नया घर प्राप्त किया, इसलिये शीड काउंटी में पुनर्वास के माध्यम से गरीबी उन्मूलन होने वाले कुल 84 केंद्रीकृत निपटान स्थल निर्मित होकर आवास आबंटित हो चुके। भविष्य में स्थानीय ग्रामवासी स्वास्थ्य एवं देखभाल पर्यटन और लोक पर्यटन का विकास करेंगे। इसलिये शीड काउंटी में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे और गरीबी उन्मूलन होगा। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था का परिवर्तन, उन्नयन और विकास पूरा होगा।

पहले शीड काउंटी के यी जातीय लोग पहाड़ों में रहते थे। नये वार गांव का केंद्रीकृत निपटान स्थल शीड काउंटी और शीछांग शहर के बीच है। इस स्थल का क्षेत्रफल 2 हेक्टेयर पहुंचा, जबकि सभी आवासों का पदचिह्न 25 हजार वर्ग मीटर पहुंचा। इस स्थल में 70, 75, 100 और 125 वर्ग मीटर होने वाले चारों आवास शामिल हैं।

शीड काउंटी की सरकार को उम्मीद है कि पहाड़ों से बाहर स्थानांतरित करने के बाद गरीबी उन्मूलन के लिये ग्रामवासी विकास की दिशा की खोज कर और अपने क्षेत्रीय फायदे उठा सकेंगे। भविष्य में शीड काउंटी स्वास्थ्य एवं देखभाल पर्यटन और लोक पर्यटन का विकास करेगा। साथ ही बुजुर्ग ग्रामवासियों के प्रति सरकार अधिमान्य और विशेष नीति को लागू करेगी और सहायता देगी।

(हैया) 

शेयर