च च्यांग प्रांत के निरीक्षण दौरे पर शी चिनफिंग ने कई बार "शासन का आधुनिकीकरण" प्रस्तुत किया
31 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने च च्यांग प्रांत में शीशी वेटलैंड संरक्षण और उपयोग, हांगचो की शहरी शासन प्रणाली और क्षमता के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के मुद्दों को लेकर दौरा किया।
शीशी नेशनल वेटलैंड पार्क देश का पहला राष्ट्रीय वेटलैंड पार्क है, जिसका पारिस्थितिक संसाधन समृद्ध और प्राकृतिक परिदृश्य सुंदर है। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि वेटलैंड्स पृथ्वी के गुर्दे हैं, आर्द्रभूमि विकास को पारिस्थितिक संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। पर्यावरण की कीमत पर पर्यटन को विकसित नहीं किया जा सकता है।
हांगचो शहर के सिटी ब्रेन ऑपरेशन कमांड सेंटर में शी चिनफिंग ने "डिजिटल हांग्चो" के निर्माण को देखा, हांगचो में स्वास्थ्य कोड, क्लाउड सेवाओं आदि माध्यम से महामारी की रोकथाम और नियंत्रण और उत्पादन की बहाली को बढ़ावा देने की स्थिति समझी। उन्होंने कहा कि शहरी मस्तिष्क एक "डिजिटल हांगचो" के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है। बिग डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के माध्यम से शहरी शासन के आधुनिकीकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है, इससे बड़े शहर भी " इंटेलिजेंट" हो सकते हैं। सूचना से बुद्धिमानी और फिर बुद्धिमत्ता तक स्मार्ट सिटी बनाने का एकमात्र तरीका है और इसका विशाल भविष्य है।
(वनिता)
_ueditor_page_break_tag_



