कामकाज और उत्पादन की बहाली, चीन ने गतिरोध में फंसी वैश्विक अर्थव्यवस्था का पुनरारंभ बटन दबाया

2020-04-01 12:01:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

विश्व स्वास्थ्य संगठन की आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में 202 देशों और क्षेत्रों में 7.5 लाख से ज्यादा लोग कोविड-19 से ग्रस्त रहे, 36 हज़ार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। कोरोनावायरस निमोनिया की महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमान से पता चला है कि साल 2020 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत से कम होगी, यह दर साल 2019 की थी। संयुक्त रष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अवश्य ही ह्रास होगी और इसका पैमाना संभवतः अभूतपूर्व होगा। ऐसी पृष्ठभूमि में चीन मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय वाली विचारधारा अपनाते हुए देश में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण पर जोर देता है, इसके साथ ही कामकाज और उत्पादन की बहाली को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहा है। चीन के कदमों ने धीरे-धीरे गतिरोध में फंसी वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनरारंभ बटन दबाया है।

वर्तमान में चीन में उद्यमों के समर्थन के लिए सिलसिलेवार कारगर कदम उठाए गए, अधिकांश क्षेत्रों में जीवन और उत्पादन की बहाली में गति मिली। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय बाजार अनुसंधान केंद्र के उप प्रधान पाई मिंग ने कहा कि चीन बड़ा विनिर्माण देश है, कामकाज और उत्पादन की बहाली से समाज फिर से सक्रिय होने लगा और आर्थिक विकास को उत्तेजक प्रभाव पड़ेगा। वैश्विक उद्योग श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण कड़ी होने के नाते चीन में कामकाज और उत्पादन की बहाली से उद्योग श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के ऊपरी और निचले देशों व क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक विकास को अवसर मिलेगा।

पाई मिंग ने कहा कि आंकड़ों से देखा जाए, तो फरवरी में चीनी विनिर्माण उद्योग में पीएमआई सूचकांक 35.7 प्रतिशत तक गिर पड़ा, जो इतिहास में सबसे कम है। मार्च में यह सूचकांग 16.3 प्रतिशत बढ़कर 52 प्रतिशत तक पहुंच गया, बाजार की आपूर्ति और मांग में सुधार आया। मार्च में विनिर्माण उद्योग का पीएमआई सूचकांक काफ़ी बढ़ने से जाहिर है कि अधिकांश उद्यमों में कामकाज और उत्पादन की सुव्यवस्थित बहाली से देश भर में उत्पादन और संचालन की स्थिति अच्छी होने लगी है।

वहीं, चीनी चोंगय्वान बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री, चीनी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आदान-प्रदान केंद्र में अकादमी समिति के सदस्य वांग च्युन ने कहा कि विश्व में सबसे बड़े विनिर्माण देश होने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अहम भाग होने के नाते, चीन का वैश्विक विनिर्माण उद्योग और औद्योगिक श्रृंखला में अपरिहार्य स्थान उपलब्ध है। इस तरह चीन में कामकाज और उत्पादन की बहाली का वैश्विक असर होता है। चीन में आपूर्ति श्रृंखला की बहाली से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता के लिए मददगार सिद्ध होगी। मतलब है कि चीन उद्योगों में कामकाज और उत्पादन की बहाली ने गतिरोध में पड़ रहे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए पुनरारंभ बटन दबाया है, इससे वैश्विक अर्थतंत्र शीघ्र ही मंदी और ह्रास की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार साबित होगी।

(श्याओ थांग)

शेयर