सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

वैज्ञानिक अनुसंधान सहयोग और वैश्विक सहयोग में तेजी आ रही है

2020-03-31 12:01:59
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

महामारी के वैश्विक मुकाबले के महत्वपूर्ण दौर में 26 मार्च को जी-20 के नेताओं ने कोविड-19 के मुकाबले पर विशेष शिखर सम्मेलन आयोजित किया। इसमें विभिन्न देशों के बीच एकजुटता और सहयोग का सकारात्मक संकेत दिया गया। हाल ही में चीन विश्व के विभिन्न देशों के साथ कोविड-19 के टीके के अनुसंधान और चिकित्सा उपचार में सहयोग तेज कर रहा है और सक्रिय रूप से विभिन्न देशों को चिकित्सा सामग्री की सहायता कर रहा है। वैश्विक सहयोग तेजी के साथ बढ़ रहा है।

गंभीर हो रही वैश्विक महामारी की स्थिति के सामने टीकों का अनुसंधान बहुत महत्वपूर्ण है। 26 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोविड-19 के मुकाबले पर जी-20 के विशेष शिखर सम्मेलन में आह्वान पेश किया कि विभिन्न देशों की शक्ति को केंद्रित करके औषधि, टीके और परीक्षण क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान बढ़ाने के लिए सहयोग बढ़ाएं और जल्द से जल्द पूरे मानव के लिए लाभदायक परिणाम प्राप्त करें।

चीनी उप विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्यु नानफिंग संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित हुए

चीनी उप विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्यु नानफिंग संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित हुए

चीन में कोविड-19 के टीकों के अनुसंधान शुरू होने के बाद से चीन हमेशा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के रास्ते पर चल रहा है। चीनी उप विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्यु नानफिंग ने कहा कि चीन ने पहले समय में दुनिया के साथ वायरस और वायरल जीनोम सीक्वेंस शेयर किए। आशा है कि विभिन्न देश जल्दी ही टीकों का अनुसंधान शुरू करेंगे। वर्तमान में चीन पांच तकनीकी मार्गों से टीकों का अनुसंधान बढ़ा रहा है। इन पांच मार्गों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग शामिल है। मिसाल के लिए डीएनए टीके में चीनी कंपनियां अमेरिका की इनोवियो कंपनी के साथ व्यावहारिक सहयोग कर रही हैं। एमआरएनए टीके में चीनी कंपनियां जर्मनी की बायोएनटेक कंपनी के साथ व्यावहारिक सहयोग कर रही हैं। पुनःसंयोजक प्रोटीन टीके में चीनी कंपनियां ब्रिटिश जीएसके के साथ सहयोग कर रही हैं। फ्रांस स्थित चीनी राजदूत लु शाय ने 29 मार्च को सीएमजी के संवाददाता से कहा कि चीन और फ्रांस के वैज्ञानिक अनुसंधान संस्था टीकों का संयुक्त अनुसंधान बढ़ाने पर संयुक्त फाउंडेशन की स्थापना पर विचार कर रही हैं।

टीकों के अनुसंधान में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ चीन विश्व के विभिन्न देशों को चिकित्सा सामग्री की सहायता दे रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 27 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर बात करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में चीन और अमेरिका को एकजुट होकर महामारी का मुकाबला करना चाहिए। चीन अमेरिका के साथ जानकारी और अनुभव साझा करने को तैयार है। 29 मार्च को शांगहाई से न्यूयार्क को भेजे गये पहले बैच की 80 टन की चिकित्सा सामग्री जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जिनमें 1.2 करोड़ दस्ताने, 1.3 लाख एन95 मास्क, 17 लाख सर्जिकल मास्क और 50 हजार सेट सुरक्षात्मक कपड़े शामिल हैं। 27 मार्च को अमेरिकी प्रतिनिधि ने फोन पर चीन का आभार व्यक्त किया और कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान बढ़ाने को तैयार है।

महामारी की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं है और मानव जाति एक समुदाय है। जिस तरह शी जिनपिंग ने जी20 के विशेष शिखर सम्मेलन में कहा था कि महामारी के सामने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आत्मविश्वास मजबूत करना और एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है।

(मीनू)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories