शी चिनफिंग ने च च्यांग प्रांत में निरीक्षण दौरा किया
29 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने च च्यांग प्रांत में निरीक्षण दौरा किया। उस दिन दोपहर बाद उन्होंने निंग बो के चो शान बंदरगाह के घाट और बेई लुन ता छी हाई-एंड ऑटो पार्ट्स मोल्ड पार्क की यात्रा की और वहां पर कार्य और उत्पादन बहाल करने की स्थिति का पता लगाया।
निंग बो का चो शान बंदरगाह लगातार 11 वर्षों तक कार्गो थ्रू-पुट दुनिया में सबसे अधिक है। शी चिनफिंग द्वारा यात्रा की गई छुआन शान बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल में पिछले वर्ष कंटेनर थ्रू-पुट एक करोड़ 3 लाख 50 हज़ार रहा, जो बेल्ड एंड रोड के निर्माण में केन्द्र की भूमिका निभाई गई। कोविड-19 महामारी शुरू होने से इस बंदरगाह ने वैज्ञानिक और प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण कदम उठाया, जो चीन की विदेशी व्यापार औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के सुचारू संचालन को स्थिर करने की एक महत्वपूर्ण गारंटी बन गई है।
निंग बो के बेई लुन ता छी हाई-एंड ऑटो पार्ट्स मोल्ड पार्क में 70 से अधिक उद्यम को इकट्ठा करते हैं। इस पार्क में चेन च्ई मशीनरी ढालना कंपनी लिमिटेड के उत्पादों को अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, जापान और अन्य देशों में निर्यात किया जाता है। महामारी के बाद इस कंपनी ने अपनी वास्तविक स्थिति के अनुसार पूरी तरह से उत्पादन की बहाली की।
इस पार्क के प्रबंधन और सेवा केंद्र शी चिनफिंग ने प्रबंधक, लघु और मझोले उद्यमों के प्रतिनिधियों, च च्यांग में वापस लौटने वाले कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि एक संकट आ रहा है, एक आपदा आ रही है, विभिन्न प्रकार के समूह, कंपनियां और विभिन्न उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने लघु और मझोले उद्यमों के लिए कुछ नीतियां बनाईं, जिससे लघु और मझोले उद्यमों के मौलिक प्रभाव से बचाया जा सकता है, वे जल्द से जल्द एक अच्छी स्थिति में लौट सकते हैं, और उनके पास नए विकास भी हो सकते हैं।
(वनिता)


