​महामारी फैलने के बाद शी चिनफिंग का चौथा दौरा

2020-03-30 11:49:07
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
6/13

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 मार्च को चीन के चच्यांग प्रांत का दौरा किया, जो महामारी फैलने के बाद यह उनका चौथा दौरा है। इस समय चीन में महामारी के मुकाबले और आर्थिक स्थिति में नये अहम बदलाव हो रहे हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं कांग्रेस के बाद यह शी चिनफिंग का पाँचवां चच्यांग दौरा है।

29 मार्च को दोपहर बाद शी चिनफिंग के च्च्यांग प्रांत दौरे का पहला गंतव्य निंगपो शहर के चोशान पोर्ट के छुआनशान पोर्ट क्षेत्र है। शी चिनफिंग ने बारिश में छाता पकड़े हुए पोर्ट क्षेत्र का दौरा किया। बताया गया है कि पिछले साल निंगपो शहर के चोशान पोर्ट में कार्गो थ्रूपुट 1.12 अरब टन तक जा पहुंची, जो लगातार 11 सालों तक विश्व के पहले स्थान पर रहा। कंटेनर थ्रूपुट 2.75 करोड़ टीईयू तक जा पहुंची, जो विश्व के सभी पोर्टों में तीसरे स्थान पर रहा।

महामारी के प्रभाव में निंगपो शहर के चोशान पोर्ट में इस साल के पहले दो महीनों में कुल कार्गो थ्रूपुट 16.3 करोड़ टन तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 98 प्रतिशत है और कंटेनर थ्रूपुट 40.6 लाख टीईयू तक जा पहुंचा, जो पिछले साल की समान अवधि के 90 प्रतिशत के बराबर है।

शी चिनफिंग का दूसरा गंतव्य निंगपो शहर स्थित उच्चस्तरीय ऑटो पार्ट्स मोल्ड पार्क है। उन्होंने पार्क के प्रबंधन सेवा केंद्र में पार्क के कर्मचारियों, मझोले और लघु कारोबारों के प्रतिनिधियों और चच्यांग वापस लौटे लोगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

26 मार्च तक चच्यांग प्रांत में उत्पदान क्षमता की बहाली दर 90.06% तक जा पहुंची। 1.1 लाख मझोले और लघु कारोबारों की उत्पदान क्षमता 108.58% तक उन्नत हुई। 39.7 लाख लघु और छोटे उद्यमों तथा छोटे व्यवसायों की उत्पदान क्षमता की बहाली दर 88.2% तक जा पहुंची। मिसाल के लिए निंगपो शहर के उच्चस्तरीय ऑटो पार्ट्स मोल्ड पार्क में 17 फरवरी को सामान्य उत्पादन क्षमता का 80% बहाल हो गया और अभी तक पूरा उत्पदान बहाल हो गया। 115 कर्मचारियों में दो हूपे के कर्मचारियों के अलावा सभी लोगों का काम शुरू हो गया।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मुकाबले में अलग-अलग समुदाय और कारोबार व विभिन्न उद्योग प्रभावित हो चुके हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने विशेष रूप से मझोले और लघु कारोबारों पर ध्यान दिया और कुछ नीतियां बनायीं, ताकि मझोले और लघु कारोबार मौलिक प्रभाव से बच सके। उनके वर्तमान दौरे का लक्ष्य लोगों का विचार सुनना है।

शेयर