सीजीटीएन 29 मार्च की रात चीनी परंपरागत चिकित्सा पर विचारों के आदान-प्रदान का तीसरा विशेष कार्यक्रम पेश करेगा
2020-03-29 16:59:48
चाइना ग्लोबल टीवी नेटर्वक (सीजीटीएन) 29 मार्च की रात चीनी परंपरागत चिकित्सा पर विचारों के आदान-प्रदान का विशेष कार्यक्रम पेश करेगा, जो सीजीटीएन के वैश्विक महामारी परामर्श रूम नाम का श्रृंखलात्मक कार्यक्रम का तीसरा अंक होगा।
ताजा कार्यक्रम में चीन के चोटी स्तर वाले 6 परंपरागत चिकित्सा विशेषज्ञ अफ़गानिस्तान ,पाकिस्तान ,ईरान ,अमेरिका और लेबनान जैसे देशों के चिकित्सकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस केस नोवेल कोरोना वायरस के मुकाबले में चीनी परंपरागत चिकित्सा की भूमिका, प्रभाव, निदान और पश्चिमी चिकित्सा के साथ संबंधों जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
ध्यान रहे चीन में 91.5 प्रतिशत कोविड-19 संक्रमित मरीजों ने चीनी परंपरागत चिकित्सा का उपचार स्वीकार किया था। कोविड-19 मरीज के इलाज में चीनी परंपरागत चिकित्सा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
(वेइतुंग)

