चीन सक्रियता से महामारी के वैश्विक मुकाबले में भाग ले रहा है

वर्तमान में विश्व भर में कोविड-19 महामारी तेजी से फैल रही है ।चीन सक्रियाता से महामारी के वैश्विक मुकाबले में भाग ले रहा है ।चीन ने संबंधित देशों को चिकित्सा उपकरण और चिकित्सा टीमें भेजी हैं ।चीनी चिकित्सकों ने विदेशी समकक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दूर संचार परामर्श दिया ।
26 मार्च को 40 टन से अधिक चिकित्सा सामग्री से भरा एक विशेष विमान सर्बिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा ।सर्विया की प्रधान मंत्री ने खुद हवाई अड्डे जाकर इस की अगवानी की ।
उस दिन चीन सरकार की पहले जत्थे की राहत सामग्री इंडोनिशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचायी गयी ,जिस में जांच किट ,एन95 मास्क ,संरक्षण कपड़े और श्वास मशीन शामिल हैं ।
26 मार्च को चिकित्सा सामग्री से भरे दो चीनी विमान पोलैंड पहुंचे ।
26 मार्च को इटली में चीनी चिकित्सा विशेषज्ञ दल ने स्थानीय चिकित्सकों के साथ कोविड-19 के मुकाबले पर विचारों का आदान प्रदान किया।
(वेइतुंग)