शी चिनफिंग ने जी20 नेताओं के विशेष शिखर सम्मेलन में भाग लिया
2020-03-26 20:38:23
कोविड-19 महामारी के मुकाबले को लेकर जी20 नेताओं का विशेष शिखर सम्मेलन 26 मार्च को आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में इस में भाग लिया।
इस बार के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता जी20 के अध्यक्ष देश सऊदी अरब द्वारा की गयी। जो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। जी20 के सदस्यों, मेहमान देशों तथा संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रधानों ने इस में भाग लिया। जी20 के इतिहास में पहली बार नेताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। महामारी के प्रकोप के बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पहली बार ऐसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय गतिविधि में भाग लिया।
चंद्रिमा


