8 अप्रैल से वुहान शहर को आने जाने का मार्ग खुलेगा

चीन के हुबेई प्रांत के कोविड-19 की रोकथाम के कमांड मुख्यालय ने 24 मार्च को सूचना जारी कर घोषणा की कि 25 मार्च के शून्य बजे से हुबेई प्रांत में वुहान के सिवाये बाकी क्षेत्रों के बाहर जाने के मार्ग खोले जाएंगे। जो लोग हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य कोड यानी ग्रीन कोड होते हैं, वे सुरक्षित रूप से बाहर जा सकते हैं। 8 अप्रैल के शून्य बजे से वुहान शहर में भी यह पाबंदी उठायी जाएगी। लोग हुबेई के स्वास्थ्य ग्रीन कोड से सुव्यवस्थित रूप से आ जा सकते हैं।

सूचना के मुताबिक 25 मार्च के शून्य बजे से ग्रीन कोड होने वाले हुबेई प्रांत के मजदूर कोविड-19 के न्यूक्लिक एसिड की जांच करने के बाद सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से काम पर लौट सकते हैं। वुहान शहर भी महामारी की रोकथाम की पूर्वशर्त में कदम ब कदम उत्पादन की बहाली होगी। हुबेई प्रांत में विश्वविद्यालय, मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल और किंडरगार्टन के पुनः खोलने की तिथि अभी निश्चित नहीं है।
(श्याओयांग)