महामारी के वैश्विक मुकाबले में चीनी डॉक्टरों की भूमिका की प्रशंसा हुई

2020-03-23 10:56:57
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

कोविड-19 महामारी विश्व में फैल रही है ।चीनी डॉक्टर अनेक तरीकों से इस महामारी के वैश्विक मुकाबले में भाग ले रहे हैं ।उन्होंने वीडियो कॉंफ्रेंस के ज़रिये विदेशों को चीन के अनुभवों से अवगत कराया और कुछ डॉक्टर चीनी राष्ट्रीय राहत टीम में शामिल कर विदेशी समकक्षों की सहायता कर रहे हैं । उनकी भूमिका को विश्व भर में प्रशंसा मिली है।

19 मार्च को चीनी मशहूर चिकित्सक विशेषज्ञ चुंग नानशान और ली लानछुन ने विश्व भर में सीधे प्रसारित कोविड-19 की रोकथाम पर अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान सम्मेलन पर गहराई से विदेशी समकक्षों के साथ चीन के तरीकों और अनुभनों को साझा किया।

नोवेल कोरोना वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों के इलाज के बारे में चीनी विशेषज्ञ चुंग नानशान और उनकी टीम ने अनेक बार अमेरिकी हार्वड विश्वविद्यालय के चिकित्सा कॉलेज के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर अपने अनुभवों का परिचय दिया ।चार बार चीन यूरोप महामारी की रोकथाम कार्य वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिये चीन ने सभी यूरोपीय देशों को कोविड-19 महामारी की विशेषता ,रोकथाम उपाय और इलाज के अनुभवों का परिचय दिया।

उल्लेखनीय बात है कि चीनी विशेषज्ञ दल अब सर्बिया ,ईरान ,इराक और इटली पहुंचे हैं और स्थानीय महामारी की रोकथाम और मरीजों के इलाज में भाग ले रहे हैं ।चीनी विशेषज्ञों की राय के अनुसार इटली और ईरान ने कम गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अंतरिम अस्पताल स्थापित किये हैं ।

चीन का उपाय और अनुभव कोविड-19 के साथ असली मुकाबले में प्राप्त हुआ है ।चीनी विशेषज्ञ दल की नि:स्वार्थ कार्रवाईयों को विभिन्न देशों के नेताओं और आम आदमियों की तारीफ़ मिली ।विश्व भर के नेटिजनों ने सोशल मीडिया पर चीनी डॉक्टरों की वाहवाही की।

आंकड़ों के अनुसार चीन ने 82 देशों, अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन और अफ्रीकी संघ को राहत प्रदान करने की घोषणा की है। चीन ठोस कदमों से मानव समुदाय के साझे भविष्य के निर्माण के लिए एक बड़े देश की जिम्मेदारी उठा रहा है।(वेइतुंग)

शेयर