तिब्बत में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की बहाली

2020-03-16 13:14:23
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

15 मार्च की सुबह ल्हासा के त्वेइलुंग देकिंग जिले में स्थित त्वेइलुंग नये शहर के कार्यक्रम के निर्माण स्थल में दर्जनों उत्खननकर्ता, बुलडोजर व ट्रक बड़े पैमाने पर निर्माण करने की तैयारी में हैं।

ल्हासा शहर ने व्यापक रूप से महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के निर्माण का पुनःशुरू करने और पूंजी-निवेश को स्थिर बनाने का कार्य शुरू किया। 32 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, जिनकी कुल पूंजी लगभग 34 अरब 73 करोड़ युआन है, का निर्माण एक साथ शुरू हुआ। उन कार्यक्रमों में बुनियादी सुविधाएं, जन जीवन का सुधार, व्यवसायों का विकास आदि क्षेत्र शामिल हुए हैं।

ल्हासा शहर से 260 किमी दूर के शिकात्से में शिकात्से आर्थिक विकास क्षेत्र का निर्माण, सांगजूज़ी जिले में पुराने कमरों का सुधार, ल्हासा से शिकात्से तक राजमार्ग के शिकात्से भाग का निर्माण, और एवरेस्ट सांस्कृतिक पर्यटन क्रिएटिव उद्योग पार्क समेत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का निर्माण भी 15 मार्च से बहाल हो गया।

साथ ही तिब्बत पावर ग्रिड के निर्माण को तेज कर रहा है। 15 मार्च तक हज़ारों निर्माताओं ने तिब्बत में वापस लौटकर काम करना शुरू किया। तिब्बत के गरीबी क्षेत्रों में पावर ग्रिड के निर्माण, आली व मध्य तिब्बत की ग्रिड नेटवर्किंग परियोजना समेत 430 पावर ग्रिड के निर्माण कार्यक्रमों की बहाली व्यापक रूप से की गयी है।

चंद्रिमा

शेयर