शी चिनफिंग: चीन और मंगोलिया सदैव एक दूसरे की मदद करने को तैयार
2020-02-27 21:19:35
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 27 फरवरी को पेइचिंग में चीन की यात्रा पर आये मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमाबात्तुल्गा सें भेंट वार्ता की।
शी ने कहा कि वर्तमान में चीनी सरकार और जनता नये कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है। मंगोलियाई सरकार और जनता ने चीन का मूल्यवान समर्थन किया है। राष्ट्रपति जी की यात्रा से चीनी जनता के प्रति आप का महत्व और गहरी भावना साबित हुई है।
राष्ट्रपति खाल्तमाबातुल्गा महामारी के बाद चीन की यात्रा करने का पहले विदेशी राष्ट्रपति हैं। चीनी जनता का समर्थन करने के लिए राष्ट्रपति खाल्तमाबातुल्गा ने मंगोलिया की ओर से चीन को तीस हज़ार भेड़ें दान कीं।
( हूमिन )

