टिप्पणीः कम्युनिटी चीन में महामारी के रोकथाम कार्य का मजबूत केंद्र बनी
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल में पेइचिंग में नोवल कोरोना वायरस निमोनिया(एनसीपी) के रोकथाम कार्य की निगरानी करते समय जोर दिया कि कम्युनिटी महामारी के रोकथाम कार्य की फ्रंट लाइन है, साथ ही सब से कारगर रक्षा लाइन भी है। देश की सभी कम्युनिटियों को इस रोकथाम कार्य में अहम भूमिका अदा करनी चाहिए, ताकि सभी कम्युनिटियां इस कार्य का मजबूत अड्डा बना सकतीं।
कम्युनिटी चीनी समाज के प्रशासन की बुनियादी यूनिट है, जो चीन की सत्तारुढ़ पार्टी और चीन सरकार द्वारा जनता को संपर्क करने और जनता की सेवा करने का अंतिम एक किलोमीटर है। कम्युनिटि के पास हरेक परिवार की स्थितियों के बारे में पूरी जानकारी होती है। इसलिए कम्युनिटी महामारी के रोकथाम कार्य में अनिवार्य भूमिका अदा करती है।
हम ने देखा है कि महामारी के प्रकोप के बाद चीन में करीब 40 लाख शहरी कम्युनिटियों के कर्मचारी 6.5 लाख कम्युनिटी में रोकथाम के कार्य में लगे हैं। हाल में चीन के हुपेई प्रांत के वुहान शहर के 30 हजार कर्मचारी कम्युनिटियों में रोकथाम कार्य में लगे हैं। इन लोगों की मेहनत से 11 फरवरी को चीन के हुपेई प्रांत के अलावा बाकी क्षेत्रों में वायरस से संक्रमित नये पुष्ट मामलों की संख्या 377 हैं, जिसमें क्रमशः 8 दिनों में गिरावट आयी है। निसंदेह कम्युनिटियों ने इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
और तो और रोकथाम कार्य के सख्त कदम उठाने के साथ चीन के शहरी कम्युनिटियों में नागरिकों के बुनियादी जीवन को सुनिश्चित देने के लिए कई कदम भी उठाये हैं। उदाहरण के लिए कम्युनिटी के कर्मचारी नागरिकों के लिए शॉपिंग करते हैं, अति मुश्किल परिवारों और पृथक परिवारों को जीवन सामग्री सौंपते हैं।
कम्युनिटी चीनी समाज की बुनियादी इकाई है। जब आधार मजबूत हो, तो देश का भवन स्थिर होगा। इस बार की महामारी चीनी कम्युनिटियों के कर्मचारियों की क्षमता और स्तर के लिए एक बड़ी परीक्षा है। चीनी कम्युनिटियों की प्रशासन व्यवस्था के निर्माण को मजबूत करने के लिए यह भी अच्छा मौका है। चीन के विभिन्न स्थलों की कम्युनिटियों को केंद्र सरकार के आदेश पर आम जनता पर निर्भर कर महामारी के रोकथाम को अच्छी तरह अंजाम देना चाहिए और सब से कारगर रक्षा लाइन की तैयारी करनी चाहिए।
(श्याओयांग)