सूचना:चाइना मीडिया ग्रुप में भर्ती

टिप्पणीः चीनी उद्यमों को चुनौतियों को दूर कर निरंतर विकास करने का पक्का विश्वास है

2020-02-10 19:02:03
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

इधर के दिनों में नोवल कोरोना वायरस निमोनिया के रोकथाम कार्य को अच्छी तरह अंजाम देने के साथ चीनी उद्यमों ने उत्पादन की बहाली करनी शुरू की। हाल में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय पोलित ब्यूरो द्वारा जारी आदेश के मुताबिक चीनी उद्यम मुसीबतों को दूर कर उत्पादन की बहाली करेंगे।

उद्यम अर्थतंत्र का प्रमुख माइक्रो समुदाय है, जिन की जीवित शक्ति पर्याप्त है या नहीं अर्थव्यवस्था में मंदी आने या न आने का बैरोमीटर है। चूंकि इस बार की महामारी चीन के वसंतोत्सव के समय हुई, इसलिए चीन के पर्यटन, रेस्तरां, मनोरंजन आदि सेवा उद्योगों को कुछ न कुछ नुकसान पहुंचा है। महामारी की रोकथाम के लिए छुट्टियों को बढ़ाने और उत्पादन को स्थगित करने से औद्योगिक उत्पादन पर जरूर असर पड़ा है। उद्यमों पर महामारी के असर को सब से छोटे हद तक कम करना हालिया चीनी अर्थव्यवस्था की अहम बात है।

आजकल हम ने देखा कि चीन के उद्यमों ने महामारी की रोकथाम करने के साथ बुद्धिमता का प्रसार कर पुनःउत्पादन करना शुरू किया। कुछ उद्यमों ने बिक्री को परम्परागत सुपर मार्केटों से ऑनलाइन प्लेटफार्मों में परिवर्तित किया। कुछ उच्च व नवीन तकनीक की कंपनियों ने क्राउट वीडियो बैठक बुलाकर सेवा दीं और सुदूर ऑफिस काम किया। कुछ उद्यमों के कर्मचारी लचीले रूप से काम पर आये हैं।

इस के अलावा चीन सरकार ने समग्र नीति का बंदोबस्त कर उद्यमों के पुनःउत्पादन का पूरा समर्थन किया। चीनी केंद्रीय बैंक ने छोटे व माइक्रो उद्यमों और निजी कारोबारों का वित्तीय समर्थन करने में मजबूत किया। चीन के पेइचिंग, शांगहाई, चच्यांग और चांगसू आदि अनेक स्थलों की सरकारों ने स्थानीय स्थितियों के मुताबिक उद्यमों का समर्थन करने के सिलसिलेवार कदम भी उठाये, जिन में कच्चे माल के खर्च को कम करना, टैक्स की कटौती करना, वित्तीय गारंटी देना आदि शामिल हैं।

हालांकि महामारी चीन की अर्थव्यवस्था पर जरूर असर पड़ेगी, फिर भी यह प्रभाव अस्थायी है। चीनी अर्थतंत्र के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की प्रवृत्ति कभी नहीं बदलती है। चीन के पास 1.4 अरब आबादी वाला विशाल बाजार है। चीन में विश्व में सब से परिपूर्ण उद्योग चेन और सप्लाई चेन है, परिपूर्ण बुनियादी संरचनाएं हैं और अनेक तकनीक प्रभारी हैं। ये सब चीनी आर्थिक विकास का मजबूत स्तंभ है। विश्वास है कि चीनी उद्यम अवश्य ही अस्थायी मुसीबतों को दूर कर नया विकास पा सकेंगे। चीनी अर्थतंत्र का बड़ा सागर वहां खड़ा रहेगा।

(श्याओयांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories