टिप्पणी : कानूनी शासन के सहारे महामारी को रोकने में विजय हासिल करें
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी चिनफिंग ने हाल ही में पार्टी की एक अहम बैठक में जोर देते हुए कहा कि महामारी को रोकने में कानूनानुसार काम किया जाना चाहिये। इससे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कानून के सहारे देश का शासन करने वाली विचारधारा साबित है।
चीन कानून द्वारा शासित देश है। पूर्ण रूप से कानूनानुसार देश का शासन करने में चीन की व्यवस्थागत श्रेष्ठता जाहिर है। इधर के वर्षों में चीन ने लगातार चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैधानिक निर्माण में गति दी है और "संक्रामक रोग निवारण कानून" और "सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति पर विनियम" आदि कई कानून प्रकाशित किये, जिससे महामारी की रोकथाम के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की गयी है।
वुहान शहर में संक्रमण पैदा होने के बाद चीन सरकार ने कानून के मुताबिक महामारी की रोकथाम पर काम शुरू किया। देश के 31 राज्यों ने सार्वजनिक सुरक्षा पर प्रथम स्तर की प्रतिक्रिया कायम की है और कुछ अक्षम अधिकारियों को बर्खास्त किया। वर्तमान में देश में महामारी की रोकथाम करने वाले कार्य प्रभावित होते हुए दिखाई देता है। लेकिन इसी दौरान नकली, अफवाह, डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा, महंगाई और परोपकारी सामग्रियों की निगरानी न करने आदि समस्याएं उभर रही हैं। सभी समस्याओं का समाधान करना महामारी की रोकथाम करने के लिए नींव रखी जाएगी।
महासचिव शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि कानूनी शासन के माध्यम से महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को आगे बढ़ाना चाहिये, जो महामारी के नियंत्रण को बाधित करते हैं, उन्हें कानूनानुसार कदम उठाया जायेगा। कानून का शासन किसी भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है और वह शासन क्षमता में सुधार लाने का महत्वपूर्ण तरीका भी है। आज जब महामारी को रोकने के लिए कुंजीभूत काल होता रहा है तब चीन आपात मामले को संभालने के साथ-साथ कानून निर्माण को बढ़ाएगा। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पूर्ण, वैज्ञानिक और प्रभावी कानूनी प्रणाली स्थापित की जाएगी।
इस तरह से जोखिम और चुनौतियों के मुकाबले के लिए देश की प्रणाली को अधिक मजबूत बनाया जाएगा। और साथ ही व्यवस्थागत श्रेष्ठता के जरिये शासन क्षमता को उन्नत किया जाएगा, और देश के दीर्घकालीन सुस्थिरता व विकास की नींव रखी जाएगी।
( हूमिन )