टिप्पणी : चीनी अर्थव्यवस्था के बेहतर विकास का आम रुझान नहीं बदलेगा
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 7 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि चीन महामारी के खिलाफ कोशिशों में विजय प्राप्त करने के लिए काफी आश्वस्त है। चीनी अर्थव्यवस्था के बेहतर विकास का आम रुझान नहीं बदलेगा।
उसी दिन आयोजित चीनी राज्य परिषद द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में उपस्थित चीनी सरकार के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था का बुनियादी भाग महामारी की वजह से नहीं बदलेगा। हाल ही में आयोजित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक में महासचिव शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि महामारी की रोकथाम से जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित है और वह भी देश के खुलेपन से जुड़ा है। इस से देश के भावी आर्थिक कार्यों के प्रति उच्चतर मांग की गयी है।
महामारी को रोकने वाले कार्यों से आर्थिक विकास पर प्रभाव पड़ेगा। आज महामारी की रोकथाम सबसे अहम काल में से गुजर रही है। चीन सरकार ने महामारी की रोकथाम को सहायता देने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाये हैं और इसमें कई अरब युआन की विशेष भत्ता प्रदान की है। महामारी की वजह से मुश्किलों में पड़ने वाले कारोबारों को सरकार की तरफ से विशेष सब्सिडी प्राप्त होगी। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में महामारी की रोकथाम और उत्पादन की बहाली को वित्तीय गारंटी दी गयी है।
साथ ही चीन ने बाजार की स्थिरता को व्यवहारित करने के लिए औजार तैयार किये हैं। चीनी केंद्रीय बैंक ने बाजार में 17 खरब युआन मुद्रा डाले हैं। इससे शेयर बाजार और आरएमबी की दर में स्थिरता की बहाली नजर आयी है। वित्तीय बाजार की स्थिरता से चीन के आर्थिक भविष्य के प्रति काफी विश्वास जाहिर है।
उधर चीन में विश्व में सबसे पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला मौजूद है। विश्व के अधिकांश विनिर्माण उद्योग समूह चीन में इकट्ठे हुए हैं, जो महामारी के कारण से नहीं बदलेगा। चीन और दूसरे देशों के अनेक अर्थशास्त्रियों का मानना है कि महामारी की समाप्ति के बाद स्थगित हुए उपभोग और निवेश बहाल किया जाएगा और इससे चीनी अर्थतंत्र की मुआवजे की तरह बहाली हो सकेगी। अनेक विदेशी अर्थशास्त्रियों का कहना है कि महामारी की समाप्ति के बाद चीनी अर्थव्यवस्था जोरों से बहाल की जाएगी। इस वर्ष के दूसरी तिमाही या उत्तर्राद्ध में आर्थिक नुकसान को ऑफसेट छिपाया जा सकेगा।
इधर के वर्षों में विश्व की वृद्धि में चीन की योगदान दर हमेशा 30 प्रतिशत के स्तर पर बनी रहती है। चीन सदैव विश्व में आर्थिक विकास का इंजन होता है। महामारी फैलने के बावजूद चीन के विकास की आम प्रवृत्ति नहीं बदली है। चीन महामारी की रोकथाम में जरूर विजय जीतेगा और साथ ही अपने आर्थिक विकास के बेहतर रूझान को बनाये रखेगा।
( हूमिन )