वुहान : हुओशनशान अस्पताल में नये कोरोनावायरस संक्रमण ग्रस्त रोगियों का उपचार शुरू

2020-02-03 15:47:51
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/7

चीन के वुहान शहर में केवल दस दिनों के भीतर निर्मित हुओशनशान अस्पताल में 3 फरवरी से नये कोरोनावायरस संक्रमण ग्रस्त रोगियों का उपचार शुरू हो गया। चीनी सेना के 1400 चिकित्सक इस अस्पताल में इलाज करने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।

नव निर्मित हुओशनशान अस्पताल में कुल 1000 बिस्तर हैं जो मुख्य रूप से नये कोरोनावायरस संक्रमण ग्रस्त रोगियों के उपचार के लिए हैं। इस अस्पताल में गंभीर वार्ड, सामान्य वार्ड, संक्रमण नियंत्रण और रेडियोलॉजिकल निदान आदि विभाग बनाये गये हैं।

23 जनवरी को वुहान शहर ने महामारी से ग्रस्त रोगियों के उपचार के लिए 1000 बेड वाले हुओशनशान अस्पताल तथा 1500 बिस्तर वाले लेइशनशान अस्पताल का निर्माण शुरू किया। दस दिनों के भीतर अस्पताल का निर्माण किया जाना विश्व भर में आकर्षण का केंद्र रहा है। सात हजार कर्मचारियों ने इन दोनों अस्पतालों के निर्माण में भाग लिया। 5 फरवरी से लेइशनशान अस्पताल का प्रयोग भी किया जाने लगेगा।

( हूमिन )

शेयर