टिप्पणी : महामारी की स्थिति में डिजिटल अर्थतंत्र की भूमिका ज्यादा स्पष्ट
नये कोरोनावायरस निमोनिया पैदा होने के बाद चीन ने रोकथाम और नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वायरस के विस्तार और फैलाव को रोकने के लिए नागरिकों की आवाजाही और एकत्र होने को कम किया गया है। नतीजतन, साल में एक बार वसंतोत्सव के दौरान सात दिवसीय छुट्टियों में शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिली। इससे चीनी आर्थिक वृद्धि पर लोगों की चिंता पैदा हुई। लेकिन वास्तव में इंटरनेट अर्थतंत्र के तेज़ विकास के चलते, आज लोग घर में बैठे-बैठे सामान्य काम, अध्ययन और उपभोग कर सकते हैं। महामारी की स्थिति में डिजिटल अर्थतंत्र चीनी समाज के कामकाज के लिए एक महत्वपूर्ण समर्थक बन चुका है।
पेइचिंग में रहने वाली मैडम हान के परिवार की मिसाल दी जा सकती है। महामारी की स्थिति पैदा होने के बाद, परिवार के लोगों को आमतौर पर घर पर ही रहना पड़ रहा है। मैडम हान ई-कॉमर्स के माध्यम से ताजा सब्जियां, फल और रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदती हैं। अवकाश के समय में, वह वीचेट के जरिए सुन्दर वस्त्र और आभूषण खरीदती है। मैडम हान के पति मोबाइल फोन पर गेम्स खेलते हैं और ऑनलाइन टीवी धारावाहिक देखते हैं। वहीं, उनकी बेटी रोज इंटरनेट पर पढ़ाई करती है।
मैडम हान परिवार का जीवन चीन में डिजिटल अर्थतंत्र के विकास की एक झलक है। आंकड़ों से पता चला है कि साल 2012 से 2018 तक, चीनी डिजिटल अर्थतंत्र का पैमाना 112 खरब युआन से बढ़कर 313 खरब युआन तक पहुंच गया, जो जीडीपी में अनुपात 20.8 प्रतिशत से 34.8 प्रतिशत तक बढ़ गया। यह कुल मात्रा विश्व में दूसरे स्थान पर रही। इस बार महामारी पैदा होने के बाद डिजिटल अर्थतंत्र की भूमिका और मूल्य ज्यादा स्पष्ट होने लगी है।
इधर के दिनों में, चीन में विभिन्न ई-कॉमर्स मंचों ने आपूर्ति चेन के माध्यम से सामग्रियों की बिक्री को बंदोबस्त किया, जिससे खास समय में बाज़ार की आपूर्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभाई गई। आंकड़ों के मुताबिक, वसंतोत्सव की छुट्टियों के दौरान, ई-कॉमर्स के जरिए अनाज, खाने का तेल, सुविधाजनक त्वरित भोजन, मसाला और सफेद सिरका आदि की मांग बड़े हद तक उन्नत हुई। सब्जियों की बिक्री भी पिछले साल की समान अवधि से 9 गुणा बढ़ी, वहीं मांस और अंडे की बिक्री में करीब 7.5 गुणा वृद्धि हुई। डम्पलिंग और नूडल्स आदि फ्रोज़न खाद्य-पदार्थों की बिक्री भी साल 2019 की समान अवधि से 7 गुणा ज्यादा रही। चीनी लोग ई-कॉमर्स के माध्यम से खरीददारी में सक्रिय हैं और उनके जीवन की गारंटी पर्याप्त है।
इसके साथ ही वीडियो, सीधा प्रसारण, ऑन-लाइन गेम्स, ऑन-लाइन शिक्षा आदि की संख्या में भी काफ़ी इजाफा हुआ है, जिनसे “घर में अर्थतंत्र” के विकास का संवर्धन मिला। महामारी की स्थिति में चीनी डिजिटल अर्थतंत्र के लगातार विकास से चीनी बाज़ार की बड़ी निहित शक्ति जाहिर हुई। हालांकि महामारी की रोकथाम और अंकुश लगाने के लिए लोग खाना, खरीदारी, सैर-सपाटा और मनोरंजन के लिए कम बाहर निकल रहे हैं, लेकिन 1.4 अरब लोगों की मांग फिर भी बनी हुई है। उपभोग का स्तर उन्नत होने का रुझान जारी है। डिजिटल अर्थतंत्र के विकास ने न केवल महामारी के दौरान चीनियों के सामान्य जीवन की मांग की गारंटी दी, बल्कि लोगों के सामने विविध विकल्प भी रखे।
वर्तमान में चीनी लोग महामारी के मुकाबले में संघर्षरत हैं। चीनी अर्थतंत्र अल्प-समय तक प्रभावित होगा, लेकिन डिजिटल अर्थतंत्र के तेज़ विकास से बड़े हद तक महामारी से पैदा कुप्रभाव कम होगा। एक विशाल चीनी बाज़ार फिर भी मौजूद है। चीनी अर्थतंत्र के लम्बे समय में अच्छा होना, उच्च गुणवत्ता की वृद्धि बने रहने की आम स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आया है। चीन महामारी को दूर करने और अर्थतंत्र के स्थिर विकास को बनाए रखने को लेकर विश्वस्त है।
(श्याओ थांग)