टिप्पणी:जनता की शक्ति के सहारे महामारी पर विजय हासिल करेगा चीन
चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में यह आदेश दिया कि न्यू कोरोनावायरस न्यूमोनिया के संक्रमण को रोकने में जन हितों को प्राथमिकता देनी चाहिये और जनता की शक्ति के सहारे प्रकोप के विरुद्ध में विजय हासिल की जाएगी। इससे चीन की सत्तारूद्ध पार्टी और सरकार की जन हितों को प्राथमिकता देने की विचारधारा जाहिर की गयी है, बल्कि सामाजिक शक्तियों के माध्यम से महामारी की रोकथाम करने की आवश्यकता भी जाहिर हुई है।
जनता इतिहास का निर्माता है और आम लोग सच्चे नायक हैं। चीन के क्रांतिकारी या रुपांतर व खुलेपन के काल में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा जनता के सहारे काम करने की श्रेष्ठ परंपरा का अनुसरण करती है। और यह भी चीन को लगातार प्रगतियां प्राप्त करने का अनुभव है। जनता की शक्तियों से चीन सरकार ने इधर के वर्षों में सार्स महामारी, बर्फ आपदा और वेनचुआन भूकंप आदि भारी आपदाओं के खिलाफ संघर्षों में विजय हासिल की है। इस साल जब न्यू कोरोनावायरस न्यूमोनिया की महामारी सामने आयी है, तब चीनी समाज में एक बार फिर शक्तिशाली बल पैदा हुआ है।
29 जनवरी तक चीनी मुख्य भूमि के 31 राज्यों में सब महामारी के प्रति प्रथम स्तरीय प्रतिक्रिया कायम की गयी है। उन्हों ने उच्चतम नेतागण के विन्यास के मुताबिक महामारी की रोकथाम को अपने सबसे अहम कर्तव्य के रूप में काम बनाया है। विभिन्न स्तरीय अधिकारियों ने अग्रिम मोर्चे पर अपना कर्तव्य निभाना शुरू किया, छह हजार चिकित्सक हूपेइ प्रांत की सहायता में आपदाग्रस्त क्षेत्र जा पहुंचे हैं, संबंधित चिकित्सा सामग्रियों का जोरों पर उत्पादन किया जा रहा है और संबंधित टीके का भी अनुसंधान किया जा रहा है। पूरे समाज में पूरी शक्ति से महामारी को रोकने की कोशिश की जा रही है।
पर यह चर्चित है कि संक्रमण आकस्मिक तौर पर सामने आया है। इसलिए इसे जल्द ही रिपोर्टिंग, अलगाव और उपचार करने की बड़ी आवश्यकता है। ऐसा कार्यक्रम करने में जनता की शक्ति, उत्साह और भागीदारी भी चाहिये। इधर के दिनों चीन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ठोस स्थितियों के अनुसार महामारी की निगरानी, चेतावनी और नियंत्रण करने वाले कदम उठाये गये हैं। पेइचिंग और शांघाई जैसे बड़े शहरों में विभिन्न सड़कों और समुदायों में आने वाले व्यक्तियों को दर्ज किया गया है और नागरिकों में जो संदिग्ध हो, उसे समय पर अलगाव में रखकर उपचार किया जाएगा।
उधर चीन में मीडिया दिन भर नवीनतम सूचनाओं का प्रकाशन करते हैं और महामारी को रोकने की जानकारियों का प्रसारण करते हैं। रेलगाड़ी जैसे सार्वजनिक यातायात लेते समय लोगों ने सूचना कार्ड पर भरना शुरू किया है। ऐसे प्रबंध से महामारी की रोकथाम के कदम हरेक व्यक्ति और परिवार तक पहुंचाये गये और इससे संक्रमण के विस्तार को रोका गया है। कुछ विदेशी नेटिजनों का कहना है कि केवल चीन ऐसा कर सकता है जो इतने जल्द समय में पूरे देश में महामारी रोकथाम का जाल बना सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसुस ने 28 जनवरी को कहा कि महामारी को रोकने के लिए अपनाये गये कदम की गति और पैमाना प्रशंसनीय है जो दूसरे देशों के लिए सीखने योग्य है।
बीते 70 सालों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने जनता का नेतृत्व लेकर देश के निर्माण में उभरती अनेक भारी चुनौतियों को खत्म किया है। न्यू कोरोनावायरस न्यूमोनिया के संक्रमण से चीन के विकास को बाधित नहीं किया जा सकेगा। पूरे समाज की एकता से देश की नींव मजबूत की गयी है। जनता की शक्ति के सहारे सबकुछ मुश्किलों को खत्म किया जा सकेगा। महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में चीन जरूर ही विजय हासिल करेगा।
( हूमिन )