पेइचिंग के सामाजिक समुदाय में न्यू कोरोना वायरस का फैलाव नहीं

2020-01-30 18:23:46
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
5/6

30 जनवरी को सुबह तक न्यू कोरोना वायरस निमोनिया का फैलाव पेइचिंग के सामाजिक समुदायों में नहीं पाया गया है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग दूसरे स्थलों से पेइचिंग वापस लौटेंगे। पेइचिंग संबंधित प्रबंधन और नियंत्रण कार्य पर जोर देगा। वर्तमान में चल रही महामारी की रोकथाम और अंकुश के लिए पेइचिंग में सामाजिक सामुदायिक रक्षा दल स्थापित किए जा चुके हैं, जिनका दायरा 333 जिलों और कस्बों के 7 हजार से अधिक सामाजिक सामुदायिक गांव शामिल हुए।

30 जनवरी को आयोजित न्यू कोरोना वायरस निमोनिया की रोकथाम और नियंत्रण कार्य संबंधी न्यूज़ ब्रीफिंग में पेइचिंग म्युनिसिपल के प्रसार विभाग के उप प्रधान चांग के ने कहा कि पूरे पेइचिंग शहर के परिवार में जांच की जाएगी, मुख्य तौर पर हूपेइ प्रांत से वापस लौटे व्यक्तियों का ख्याल रखा जाएगा। रोज संबंधित रिपोर्ट पेश की जाएगी।

खबर के अनुसार, पेइचिंग में श्वसन लक्षणों के मामले की निगरानी और जांच से पता चला कि 334 श्वसन लक्षणों के मामलों में वायरस से संक्रमित मामला नहीं आया। जाहिर है कि न्यू कोरोना वायरस से संक्रमित निमोनिया पेइचिंग के सामाजिक समुदायों में नहीं फैला है।

पेइचिंग की स्वास्थ्य समिति के प्रधान लेइ हाईछाओ के मुताबिक, अभी तक पेइचिंग में 114 पॉजिटिव मामले मुख्य तौर पर हूपेइ की यात्रा करने वाले हैं, या पॉजिटिव रोगियों से संपर्क में रहने वाले हैं। उस दिन दोपहर बाद पेइचिंग में एक और रोगी उपचार के बाद ठीक हो गया। हालांकि वर्तमान में सामाजिक समुदायों में महामारी का फैलाव नहीं है, लेकिन पेइचिंग शहर ने सामाजिक समुदायों में रोकथाम और नियंत्रण कार्य को प्राथमिकता दी है।

(श्याओ थांग)

शेयर